{"_id":"5f84b3df49393060f67a2e07","slug":"ramleela-beauty-and-joy-will-fade-in-delhi-this-year-due-to-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की मारः रामलीला की रौनक इस साल दिल्ली में रहेगी फीकी, सरकारी दिशा-निर्देश से मायूस हैं कमेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की मारः रामलीला की रौनक इस साल दिल्ली में रहेगी फीकी, सरकारी दिशा-निर्देश से मायूस हैं कमेटियां
Tue, 13 Oct 2020 01:21 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 13 Oct 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
रामलीला मंचन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या मंदिर निर्माण को लेकर उत्साह के बीच इस बार दिल्ली में रामलीला की रौनक नहीं दिखेगी। लाल किले पर न तो रावण की हुंकार गूंजेगी, न ही प्रीतमपुरा में राम के धनुष की टंकार सुन सकेंगे। जनकपुरी में राजा जनक का दरबार नहीं सजेगा और अशोक विहार में पवन पुत्र हनुमान को दर्शक हवा में उड़ते रोमांचित नहीं करेंगे।
विज्ञापन
यूं ही, बॉलीवुड कलाकार के रूप में भूमिका निभाने वाले केवट के रूप में मनोज तिवारी, रवि किशन, रजा मुराद, अरबाज खान समेत कई कलाकारों की अदाकारी भी नहीं दिखेगी। हालांकि, पूर्वी दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन समेत कुछ अन्य रामलीला कमेटिया दो-तीन दिनों में संपूर्ण रामलीला के मंचन की तैयारी कर रही है। कोरोना काल में इस बार रामलीला की रौनक फीकी रहेगी।
विज्ञापन
सरकारी दिशा-निर्देश से मायूस हैं रामलीला कमेटियां
दिल्ली सरकार की तरफ से जारी दिशा-निर्देश से रामलीला कमेटिया बेहद ही मायूस है। लवकुश, पीतमपुर पीयू ब्लॉक, अशोक विहार फेज-टू समेत कई बड़ी रामलीला कमेटियों का कहना है कि सरकार की तरफ से दिशा-निर्देश आने में देरी तो हुई ही साथ ही दो सौ लोगों को ही अनुमति देने से रामलीला का मंचन बेहद ही मुश्किल है।
विज्ञापन
लवकुश रामलीला कमेटी के अशोक शरण अग्रवाल ने कहा कि दिशा-निर्देश के आधार पर रामलीला का मंचन बेहद मुश्किल है। रामलीला महासंघ ने फिलहाल निर्णय लिया है कि मंचन नहीं किया जाए। कुछ कमेटिया अपने-अपने स्तर पर मंचन कर सकती है, लेकिन दिल्ली का लालकिला परिसर में भव्य समारोह नहीं होगा।
राम कथा से ही इस बार खाना-पूर्ति की जाएगी
रामलीला का मंचन करने वाली कई कमेटियों ने सिर्फ राम कथा का आयोजन करने का निर्णय लिया है। पीतम पुरा पीयू ब्लॉक, अशोक विहार समेत कई छोटी-बड़ी रामलीला कमेटियों ने स्थानीय मंदिर में ही राम कथा का आयोजन कराएंगी। इस दौरान एक या दो दिन छोटे कलाकारों से रामलीला का मंचन संभव हुआ तो आने वाले वक्त में निर्णय ले सकते है। श्रीरामलीला कमेटी पीतमपुरा पीयू ब्लॉक अध्यक्ष किशन बासिया, सुरक्षा मंत्री दिनेश जैन का कहना है कि रामकथा ही कराकर खानापूर्ति करनी होगी। इतने कम वक्त में मंचन बेहद ही मुश्किल है।
द्वारका के सबसे बड़े ग्राउंड में भी मंचन पर संशय
पिछले दो साल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के द्वारका पहुंचकर बुराई पर अच्छाई की जीत दर्शाने के लिए रावण पर बाण चलाकर दहन करते है। लेकिन इस बार यहां भी रामलीला मंचन को लेकर स्थिति साफ नहीं है। मंचन प्रमुख राजेश गहलौत का कहना है कि ऐसे महौल में और दिल्ली सरकार के दिशा-निर्देश पर रामलीला का मंचन कराना बेहद ही मुश्किल है। मंगलवार को इसे लेकर एक बैठक होनी है। बैठक के बाद यह ठोस निर्णय लिया जाएगा।
पूर्वी दिल्ली के इंद्रप्रस्थ एक्सटेंशन में दो दिनों की लीला
पूर्वी दिल्ली के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में दो दिनों की रामलीला देखने को मिल सकती है। हालाकि आयोजकों ने काफी नाराजगी जताते हुए आयोजक सुरेश बिंदल का कहना है कि मैदान की बुकिंग तक नहीं हुई है। डीएम, पुलिस आयुक्त कार्यालय में भी परेशान होना पड़ता है। एमसीडी के लाइसेंस अधिकारी समेत अन्य अधिकारी मैदानों का निरीक्षण कर रिपोर्ट डीएम को देते है। ऐसे में रामलीला का मंचन प्रथम नवरात्रि को संभव ही नहीं होगा क्योंकि हमें बिजली का कनेक्शन लेना होगा टेंट वाले से काम करवाना होगा यदि अष्टमी नवमी दशहरा भी मनाया जाए और आज्ञा मिल जाए तो गणीमत ही समझे।
पांच घंटे दर्शकों को खाने का सामना भी नहीं मिलेगा
आयोजकों का कहना है कि मेला नहीं लगाने का निर्देश है। ऐसे में रामलीला देखने पहुंचने वालों को अगर खाने का स्टॉल नहीं मिला तो इतना वक्त गुजारना मुश्किल है। सरकार के दिशा-निर्देश में पुतला दहन के बारे में भी कुछ नहीं कहा गया है। कमेटी के चेयरमैन दिलीप बिंदल का कहना है कि सरकार के आदेश के अनुसार बेहद ही कठिन है रामलीला मंचन।
एक दिन में संपूर्ण रामलीला का आयोजन
आदर्श रामलीला कमेटी अशोक विहार फेस टू ने भी सर्वसम्मति से रामलीला का मंचन नहीं करने का निर्णय लिया है। प्रचार समिति के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि रामलीला मंचन के लिए 20 दिन का वक्त लगता है। ऐसे में निर्णय लिया गया है कि एक दिन की संपूर्ण रामलीला श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में की जाए।
पुराने व नये वीडियो का लाइव प्रसारण देखेंगे दर्शक
रामलीला कमेटियों ने पुराने लाइव प्रसारण को ही दोबारा धार्मिक चैनलों के माध्यम से दिखाने का निर्णय लिया है। रामलीला का लाइव प्रसारण फेसबुक, ट्वीटर, यूट्यूब से किया जाएगा।