फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ramjas dispute ATR summoned, the hearing scheduled for March 30

रामजस में देश विरोधी नारे लगाने वालों के खिलाफ पेश हो एटीआर : कोर्ट

Tue, 07 Mar 2017 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 07 Mar 2017 10:15 AM IST
विज्ञापन
Ramjas dispute ATR summoned, the hearing scheduled for March 30
- फोटो : ह‌िमांशू सोनी/अमर उजाला

रामजस कॉलेज में देश विरोधी नारेबाजी करने वालों के खिलाफ शिकायत पर कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) पेश करने का निर्देश दिया है। मामला नार्थ कैंपस के रामजस कॉलेज में 21 फरवरी को नारेबाजी विवाद से जुड़ा है। 

विज्ञापन


तीस हजारी कोर्ट स्थित महानगर दंडाधिकारी अभिलाष मल्होत्रा ने मॉरिस नगर थाना पुलिस को विवेक गर्ग की शिकायत पर एटीआर पेश करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई के लिए 30 मार्च की तारीख तय की है। 
विज्ञापन


अदालत के समक्ष शिकायतकर्ता विवेक गर्ग ने घटना का वीडियो पेश किया। कोर्ट ने वीडियो के बारे में पूछा कि इसे किसने शूट किया है। खुद उसने या किसी और ने। आजकल डिजिटल जमाना है और वीडियो के साथ छेड़छाड़ की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवेक गर्ग ने कहा कि उसे नहीं पता इसे किसने शूट किया है

Ramjas dispute ATR summoned, the hearing scheduled for March 30

कोर्ट के इस सवाल पर विवेक गर्ग ने कहा कि उसे नहीं पता इसे किसने शूट किया है। यह वीडियो समाचार चैनल पर चलाया गया था। संबंधित रिपोर्टर ही इसके बारे में बता सकता है। 

पेश मामले में शिकायतकर्ता विवेक गर्ग ने कहा उन्होंने यह शिकायत एसएचओ मॉरिस नगर को भी दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्हें कोर्ट की शरण में आना पड़ा। 

पेश शिकायत में कहा गया है कि आइसा व एसएफआई के नेताओं व छात्रों द्वारा रामजस कॉलेल में देश विरोधी नारेबाजी व गतिविधियां चलाई जा रही हैं। इससे देश के दुश्मन पाकिस्तान का समर्थन हो रहा है और आतंकियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed