{"_id":"58c56f024f1c1be35fdc3f2e","slug":"ramjas-college-dispute-to-be-completed-in-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामजस कॉलेज विवाद में मार्च में पूरी हो जाएगी जांच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामजस कॉलेज विवाद में मार्च में पूरी हो जाएगी जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली।
Updated Mon, 13 Mar 2017 01:05 PM IST
विज्ञापन
aisa,ramjas
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामजस कॉलेज में आइसा और एबीवीपी के छात्रों के बीच हुए विवाद मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस अपराध शाखा की टीम इसी माह के अंत तक अपनी जांच पूरी कर लेगी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में अब तक कुल 17 छात्रों व टीचर्स के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
अन्य के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। बता दें कि एनएचआरसी (नेशनल ह्यूमन राइट कमीशन) के नोटिस के बाद दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने संयुक्त आयुक्त के नेतृत्व में एक अन्य टीम को भी मामले की जांच का जिम्मा सौंपा हुआ है जो विवाद की साथ-साथ जांच कर रहा है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फिलहाल अभी 17 छात्रों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। इनमें सेंट स्टीफंस और देशबंधु कॉलेज के छात्र शामिल हैं। वहीं पुलिस ने फैकल्टी ऑफ आर्ट्स और दिल्ली स्कूल ऑफ इकनामिक्स के कुछ टीचर्स के बयान भी दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
वहीं छात्रों व मीडिया पर पुलिस द्वारा पिटाई के आरोप लगाकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने वाले छात्र का भी पुलिस ने बयान दर्ज कर लिया है। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि क्राइम ब्रांच के अलावा जांच कर रही दूसरी टीम भी शिकायत करने वाले छात्रों से पूछताछ कर रही है।
दूसरी टीम में संयुक्त आयुक्त व दो डीसीपी भी मौजूद हैं। दोनों ही टीम एक दूसरे से सबूत व अन्य तथ्य साझा कर रहे हैं। दोनों ही टीमें इस माह के अंत तक अपनी-अपनी जांच पूरी कर लेगी।
बता दें कि 21 फरवरी को रामजस कॉलेज में आयोजित सेमिनार में जेएनयू के छात्र उमर खालिद व शैला राशिद को बुलाने को लेकर आइसा व एबीवीपी के छात्र आपस में भीड़ गए थे। एबीवीपी ने आइसा के छात्रों पर देश विरोधी नारे लगाने के आरोप लगाए थे।