फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ramesh Bidhuri was seen avoiding the question of using unparliamentary language in Lok Sabha

दिल्ली: असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करने के सवाल पर बचते दिखे रमेश बिधूड़ी, बोले- मैं इसपर कुछ नहीं कहना चाहता

Sun, 24 Sep 2023 01:41 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 24 Sep 2023 01:41 PM IST
सार

दक्षिणी दिल्ली से सांसद रमेश बिधूड़ी ने संसद में बहस के दौरान बसपा सांसद दानिश अली पर अभद्र टिप्पणियां कर दीं। इससे पूरा विपक्ष केंद्र पर हमलावर हो उठा।

विज्ञापन
Ramesh Bidhuri was seen avoiding the question of using unparliamentary language in Lok Sabha
लोकसभा में बोलते रमेश बिधूड़ी - फोटो : Sansad TV

विस्तार

लोकसभा में बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ की गई टिप्पणी के बारे में जब मीडिया ने भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी से सवाल किया तो वह इससे बचते नजर आए। उन्होंने कहा कि स्पीकर उस पर गौर कर रहे हैं, मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता।

विज्ञापन

विज्ञापन
चंद्रयान -3 की सफलता पर रमेश बिधूड़ी बोल रहे थे। इसी बीच बसपा सांसद दानिश अली ने टिप्पणी की। जिसके बाद भड़के भाजपा सांसद ने बसपा सांसद के खिलाफ आपत्तिजनक और असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने बिधूड़ी को जारी किया नोटिस
दक्षिणी दिल्ली से सांसद रमेश बिधूड़ी ने संसद में बहस के दौरान बसपा सांसद दानिश अली पर अभद्र टिप्पणियां कर दीं। इससे पूरा विपक्ष केंद्र पर हमलावर हो उठा। बिधूड़ी पर तत्काल कड़ी कार्रवाई करने और उनसे उनकी अभद्र टिप्पणियों के लिए क्षमा मांगने की बात कही गई। अपने एक सांसद के आपत्तिजनक बयान के बाद भाजपा भी बैकफुट पर दिखाई पड़ रही थी। पार्टी ने नोटिस जारी कर बिधूड़ी से उनके बयान पर सफाई मांगी और कहा कि उनकी इस अभद्र टिप्पणी के लिए उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed