Delhi: रमेश बिधूड़ी ने आप सरकार को घेरा, बोले- दिल्ली में लगभग सौ अस्थायी पोर्टकैबिन स्कूल चलाए जा रहे
दिल्ली के सरकारी स्कूलों को लेकर एक बार फिर से सियासत शुरू हो गई है। भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने आप सरकार के शिक्षा मॉडल पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार सिर्फ विज्ञापन पर पैसा खर्च कर रही है। केजरीवाल ने स्कूलों के नाम पर एक बड़ा घोटाला किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के शिक्षा मॉडल पर सवाल उठाते हुए, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रमेश बिधूड़ी ने मंगलवार को दावा किया कि आप सरकार द्वारा विभिन्न हिस्सों में लगभग सौ अस्थायी पोर्टकैबिन स्कूल चलाए जा रहे हैं। बता दें कि दिल्ली के मोरलबंद इलाके में पोर्टकैबिन में बैठकर पढ़ाई करते बच्चों का वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद दिल्ली की केजरीवाल सरकार भाजपा के निशाने पर आ गई।
BJP MP Ramesh Bidhuri claims hundred makeshift portacabin schools being run by AAP govt in Delhi
विज्ञापन
Read @ANI Story | https://t.co/2Fewk34EHP#BJP #AAP #portacabinschools #Delhi #schools #Delhischools pic.twitter.com/p5cdOkQmfv— ANI Digital (@ani_digital) September 14, 2022
एएनआई से बात करते हुए बिधूड़ी ने कहा कि यह स्थिति बहुत पहले भी थी। ग्रेटर कैलाश, अशोक विहार, लाजपत नगर आदि जैसे कुछ पॉश इलाकों में 40-50 ऐसे स्कूल जहां बच्चों की संख्या बहुत कम है।दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में केजरीवाल सरकार द्वारा लगभग सौ अस्थायी पोर्टकैबिन स्कूल चलाए जा रहे हैं। केजरीवाल ने स्कूलों के नाम पर एक बड़ा घोटाला किया है।
उन्होंने कहा कि मैं खुद मोलरबंद के इस स्कूल में गया था। यदि कोई भाटी माइंस, आया नगर या देवली के स्कूलों में जाता है, तो उसे एक सेक्शन में सैकड़ों बच्चे पढ़ते हुए मिलेंगे। तुगलकाबाद में स्कूलों की खिड़कियां जर्जर हालत में हैं। पैसा सिर्फ विज्ञापन पर खर्च किया जा रहा है। जो लोग दिल्ली के शिक्षा मॉडल की तारीफ करते हैं, उनके बच्चे सरकारी स्कूलों में नहीं पढ़ते हैं।