{"_id":"fd70647276f70ed3dce44fb15766f467","slug":"ramdev-comment-makes-bjp-candidate-krishanpal-gujjar-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामदेव के सुझाव पर बीजेपी कैंडिडेट की फजीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामदेव के सुझाव पर बीजेपी कैंडिडेट की फजीहत
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 31 Mar 2014 04:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में योग गुरु बाबा रामदेव द्वारा राहुल गांधी को दलित या आदिवासी लड़की से शादी करने की सलाह देने वाले बयान ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले को लेकर सोमवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकार समिति के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बाटा चौक पर बाबा रामदेव एवं भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर का पुतला फूंका।
विज्ञापन
दोनों के खिलाफ दलित समाज ने रैली निकालकर अपना विरोध जताया। समिति के प्रधान दीनदयाल गौतम ने आरोप लगाया कि बंसीलाल सरकार ने फरीदाबाद स्लम बस्तियों के विकास कार्यों पर रोक लगाई थी। जिससे इन बस्तियों में रहने वाली जनता बूंद-बूंद पानी को तरस गई थी। उस समय कृष्णापाल गुर्जर सरकार में परिवाहन मंत्री थे। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव को इस तरह का बयान देना शोभा नहीं देता।
विज्ञापन
इस मौके पर समिति महासचिव सतपाल सिंह ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में बाबा रामदेव ने पिछले दिनों फरीदाबाद आए थे। इस दौरान उनकी ओर से राहुल गांधी को दलित लड़की से शादी करने की सलाह देने वाला बयान आया।
विज्ञापन
उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी से इस मामले की जांच करने एवं बाबा रामदेव के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई करने की मांग की।
इस मौके पर सतीश सौरोत, ओम प्रकाश, रविकुमार, देवेंद्र गौतम, रोशन लाल, जान मोहम्मद, सत्तार, शाहीद खान, रजनी, सुशीला, लक्ष्मी, रमेश, रोहताश, राजकुमार, गिरिराज, चिंटू लाल, रोहित गौतम, नरेंद्र , मोहम्मद इलियास, प्रेम चंद तंवर, कुलदीप तंवर, पुष्पेंद्र, महेंद्र, धनश्याम, पप्पू, नारायण एवं जीतलाल आदि मौजूद रहे।