फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rambir shokeen absconded from his kins home not from hospital

पड़तालः अस्पताल नहीं, ससुराल से भागा था शौकीन ...और पुलिसवाले पीते रह गए शराब

Wed, 23 Dec 2020 05:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 23 Dec 2020 05:57 AM IST
विज्ञापन
Rambir shokeen absconded from his kins home not from hospital
रामबीर शौकीन गिरफ्तार - फोटो : एएनआई

पूर्व विधायक रामबीर शौकीन सफदरजंग अस्पताल नहीं बल्कि देवली गांव में स्थित अपनी ससुराल से फरार हुआ था। उसने साजिश के तहत अपनी फरारी का ड्रामा सफदरजंग अस्पताल में करवाया था। दिल्ली पुलिस भी अभी तक यही मानती रही थी। रामबीर ने अपने साथी चंदन के साथ मिलकर बागपत जेल में ही फरार होने की साजिश रची थी। अपने राजनीतिक कैरियर की  खातिर रामबीर शौकीन ने सरेंडर किया है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बागपत पुलिस के चार पुलिसकर्मी रामबीर को जेल वैन से सफदरजंग अस्पताल लेकर आए थे। यहां पर रामबीर का गुर्गा चंदन पहले से मौजूद था। जेल वैन का चालक तो वैन में बैठा रहा, जबकि तीन पुलिसकर्मी उसे अस्पताल के अंदर ले जाने लगे। इस दौरान रामबीर ने बताया कि डॉक्टर दो बजे बैठेगा और अभी 12 बजे हैं। 
विज्ञापन


ऐसा कहकर वह तीनों पुलिसकर्मियों को देवली गांव में स्थित अपनी ससुराल ले गया। ये सफदरजंग अस्पताल से ससुराल कैब से गए थे। कैब चंदन ने अपने मोबाइल से बुक कराई थी। देवली में अपनी ससुराल में जाकर रामबीर शौकीन ने यूपी पुलिसकर्मियों को शराब दे दी और वह पीने लग गए। उन्हें लगा कि वह आगे वाले कमरे में बैठे हैं अगर रामबीर भागेगा तो देख लेंगे। मगर रामबीर पिछले दरवाजे से फरार हो गया। पुलिसकर्मियों को पता नहीं था कि पीछे भी दरवाजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामबीर शौकीन ने पीवीआर सिनेमा साकेत पहुंचकर अपने पत्नी को फोन किया और पैसे व अन्य सामान मंगाया। यहां से रामबीर शौकीन मेंहदीपुर बालाजी गया। इसके बाद ज्वाला देवी गया। वह फरारी के दौरान कई मंदिरों में गया था। वह हरियाणा, राजस्थान व हिमाचल में छिपता रहा। रामबीर शौकीन फरारी के दौरान कई बार दिल्ली आया। यूपी पुलिसकर्मी सफदरजंग अस्पताल आए और यहां से दिल्ली पुलिस को रामबीर शौकीन के फरार होने की सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed