फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ramayana repeated point to point in kaliyuga

घोर कलियुग में हुबहू दोहराई गई रामायण, सीता हुई उग्र

Wed, 06 May 2015 04:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 06 May 2015 04:52 PM IST
विज्ञापन
Ramayana repeated point to point in kaliyuga

कुमार विश्वास और आप की एक महिला कार्यकर्ता के बीच संबंधों का विवाद फिलहाल पूरे देश में चर्चा का मुद्दा बना हुआ है। इस मामले को लेकर मीडिया और सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं।

विज्ञापन


इन प्रतिक्रियाओं के बीच कुछ ऐसा भी है जो आपको गुदगुदाने पर मजबूर कर सकता है। दरअसल एक अंग्रेजी वेबसाइट के लेख की मानें तो आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास के संबंधों का मौजूदा विवाद रामायण की कहानी से काफी मिलता-जुलता है।
विज्ञापन


इस पूरे विवाद में कई घटनाएं और पात्र आपस में कुछ इस तरह जुड़े हुए हैं जो रामायण की याद को ताजा कर देते हैं। इन किरदारों की गतिविधियां काफी हद तक रामायण के किरदारों से मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आइए जानते हैं कि इस विवाद में कौन है राम और कौन है रावण...

कुमार कथा के 'रावण'

Ramayana repeated point to point in kaliyuga

मौजूदा केस में कुमार विश्वास के पक्ष की तुलना रावण से की गई है। एक तरह से कहानी के अहम पात्र वही हैं। वे महिला को बहन मानने का दावा करते हैं और साथ ही पूरे मामले को राजनीतिक षड्यंत्र करार दिए जाने से भी नहीं चूकते।

कुमार कथा की 'सीता'- इस मामले में जिस आप कार्यकर्ता पर अवैध संबंधों का आरोप लगा है उसका चरित्र रामायण की सीता की तरह दिखता है। हालांकि यहां रामायण के उलट सीता खुद को अग्निपरिक्षा के बजाय रावण को अग्निपरिक्षा देने पर मजबूर करती हैं।

सीता को अपनी सफाई खुद देनी पड़ी थी लेकिन इस मामले में कुमार विश्वास को अपने संबंधों का सच सार्वजनिक करने के लिए कह रही है। ताकि उसका घर बच सके।

कुमार कथा के राम !

Ramayana repeated point to point in kaliyuga

आप महिला कार्यकर्ता के पति की भूमिका राम से मिलती है। जिस प्रकार राम धोबी की बात सुनकर सीता को अग्निपरिक्षा के लिए मजबूर करते हैं। ठीक उसी प्रकार पर्दे से पीछे रहकर महिला के पति ने भी अपनी पत्नी को आरोपों से बरी होने के लिए अकेला छोड़ दिया है।

कुमार कथा की मंदौंदरी- कुमार विश्वास की पत्नी का पक्ष विवाद में रामायण के पात्र और रावण की पत्नी मंदौदरी से मेल खाता है। जैसे मदौंदरी रावण की करतूतों का ना खंड़न करती है और ना ही समर्थन, ठीक वैसे ही हालात कमोबेस कुमार विश्वास की पत्नी मंजू के नजर आते हैं।

कुमार कथा के कुंभकरण

Ramayana repeated point to point in kaliyuga

दिल्ली पुलिस की गतिविधियां इस किरदार में फिट बैठती है। क्योंकि महिला के पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने के 15 दिन बाद भी दिल्ली पुलिस नहीं जागी। अबतक पुलिस की भूमिका इस मामले में बहुत कम ही देखने को मिली है।

कुमार कथा के विभीषण- आम आदमी पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टीयों में गए लोग इस श्रेणी में आते हैं। क्योंकि शायद ही संबंधों की हकीकत इनकी नजर से दूर हों। वह भी तब जबकि किसी समय ये आम आदमी पार्टी के खास नेता रह चुके हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed