{"_id":"658c123ca856bf7cce0995bf","slug":"ramanujan-college-teachers-demand-withdrawal-of-mandatory-section-on-geeta-in-the-course-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ramanujan College: शिक्षकों ने कोर्स में गीता पर अनिवार्य खंड को वापस लेने की मांग की, कहा- मजबूर किया जा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ramanujan College: शिक्षकों ने कोर्स में गीता पर अनिवार्य खंड को वापस लेने की मांग की, कहा- मजबूर किया जा रहा
Wed, 27 Dec 2023 05:33 PM IST
श्याम जी.
पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 27 Dec 2023 05:33 PM IST
सार
दिल्ली विश्वविद्यालय के रामानुजन कॉलेज द्वारा श्रीमद्भगवत-गीता प्रबोधन एवं प्रासंगिकता पर 20 दिवसीय प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुरु किया गया। छात्रों व शिक्षकों को प्राचीन भारतीय ज्ञान की जानकारी दी जा रही है। वहीं, रामानुजन कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारियों ने इसे वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन
श्रीमद्भगवद्गीता
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिक्षक संगठन डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट ने दिल्ली विश्वविद्यालय के रामानुजन कॉलेज द्वारा पेश किए जा रहे श्रीमद्भगवद गीता पर सर्टिफिकेट कम रिफ्रेशर कोर्स के लिए अनिवार्य पंजीकरण और उपस्थिति को वापस लेने की मांग की है। बुधवार को जारी किए गए एक बयान में वामपंथी झुकाव वाले निकाय ने कहा कि कॉलेज के शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को श्रीमद्भगवद गीता पर सार्टिफिकेट कोर्स के लिए पंजीकरण करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
विज्ञापन
कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि कॉलेज का समय पूरा होने के बाद उन्हें कोर्स में शामिल होने के लिए मजबूर किया जा रहा है। बयान में कहा गया, 'रामानुजन प्रिंसिपल एसपी अग्रवाल ने सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को श्रीमद्भगवद गीता पर सर्टिफिकेट कम रिफ्रेशर कोर्स के लिए अनिवार्य रूप से पंजीकरण करने और उसमें भाग लेने का निर्देश देने के लिए अपने पास निहित शक्तियों का दुरुपयोग किया है।'
विज्ञापन
डीटीएफ के बयान में यह भी कहा गया कि रिफ्रेसर कोर्स टीचिंग लर्निंग सेंटर द्वारा आयोजित प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम कॉलेज द्वारा नौ जनवरी तक शाम 4.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक सभी शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन