फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ram Mandir Pran Pratishtha Mahant of Shri Ram in laws received an invitation for function

Ram Mandir: श्रीराम की ससुराल भी गया निमंत्रण, चंपत राय बोले- रामलला की स्थापना देश के सम्मान की पुनर्स्थापना

Sun, 24 Dec 2023 10:04 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 24 Dec 2023 10:04 AM IST
सार

ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने कहा कि गीता जयंती के माध्यम से गीता का संदेश विश्व के कोने-कोने तक पहुंचना चाहिए। यह दिन हिंदुओं के लिए शौर्य का प्रतीक है।

विज्ञापन
Ram Mandir Pran Pratishtha Mahant of Shri Ram in laws received an invitation for function
राम मंदिर गर्भगृह - फोटो : X/@ChampatRaiVHP

विस्तार

अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भव्य अभिषेक समारोह से पहले, श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि मंदिर में श्रीरामलला की मूर्ति की स्थापना भारत के सम्मान की पुनर्स्थापना का प्रतीक होगी। चंपत राय ने कहा, इस मील के पत्थर को हासिल करने में शामिल लोग देश की आजादी के अज्ञात योद्धाओं के समान थे।

विज्ञापन

मंदिर निर्माण रामराज्य की आधारशिला बनेगा
गीता जयंती के माध्यम से गीता का संदेश विश्व के कोने-कोने तक पहुंचना चाहिए। यह दिन हिंदुओं के लिए शौर्य का प्रतीक है। राममंदिर का निर्माण रामराज्य की आधारशिला बनेगा। यह बात श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने गीता जयंती के अवसर पर मणिरामदास की छावनी स्थित वाल्मीकि रामायण भवन में आयोजित कार्यक्रम कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीराम के ससुराल के महंत को मिला निमंत्रण
भगवान श्रीराम की ससुराल नेपाल में जनकपुर स्थित जानकी मंदिर के महंत को भी अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण भेजा गया है। जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी राम रोशन दास ने बताया कि शुक्रवार देरशाम उन्हें और मंदिर के महंत को निमंत्रण मिला। इसके बाद वैदिक संस्कृति का पालन करते हुए तैयारियां की जा रही हैं। दास ने कहा कि मिथिला और अयोध्या का अनोखा रिश्ता है। हमने वहां जाने की तैयारी शुरू कर दी है। हम ‘भार’ को भी अयोध्या ले जाएंगे। हम 22 से 24 जनवरी तक हर्षोल्लास और उत्सव के साथ अयोध्या में रहेंगे।

विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा समारोह: 22 जनवरी को अयोध्या में उतरेंगे 100 विमान
त्रेता युग में जिस तरह रावण का वध कर लंका से भगवान राम पुष्पक विमान से वापस लौटे थे, कुछ ऐसा ही दिव्य नजारा 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या में देखने को मिलेगा। इस भव्य आयोजन के दिन देश-विदेश से 100 से अधिक विमानों से विशिष्ट मेहमानों के अयोध्या के मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने की संभावना है। इनके अलावा वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर में भी वैकल्पिक इंतजाम किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed