{"_id":"597822414f1c1be11f8b4656","slug":"ram-jethmalani-quits-as-kejriwal-counsel-in-jaitley-defamation-case-seeks-2-crore-as-fees","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम जेठमलानी ने छोड़ा केजरीवाल का केस, 2 करोड़ मांगी फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम जेठमलानी ने छोड़ा केजरीवाल का केस, 2 करोड़ मांगी फीस
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 26 Jul 2017 10:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा अरविंद केजरीवाल पर दायर की गई आपराधिक मानहानि मामले में सीएम के वकील ने रामजेठमलानी ने उन्हें तगड़ा झटका दिया है।
विज्ञापन
केजरीवाल का केस लड़ रहे राम जेठमलानी ने उनका केस छोड़ दिया है। बता दें कि दो दिन पहले मानहानि केस में केजरीवाल ने लिखित रूप से अदालत में जानकारी दी थी कि उन्होंने अपने वकील को किसी तरह के अपशब्द इस्तेमाल करने को नहीं कहे थे।
विज्ञापन
वहीं जेठमलानी ने केस छोड़ते हुए केजरीवाल को जो खत लिखा है उसमें आरोप लगाया है कि दोनों की प्राइवेट बातचीत में केजरीवाल ने जेटली के खिलाफ और आपत्तिजनक बात करने को कही थी।
विज्ञापन
इसके साथ ही जेठमलानी ने केजरीवाल से 2 करोड़ की फीस मांगी है। दरअसल जेठमलानी ने मानहानि मामले में बहस के दौरान अरुण जेटली के लिए आपत्तिजनक बातें कही थीं।
इस पर जेटली ने पूछा था कि क्या उनके क्लाइंट ने ऐसा करने को कहा है तो उन्होंने हां में जवाब दिया था। जिसके बाद जेटली ने केजरीवाल पर एक और दस करोड़ का मुकदमा दायर कर दिया।