{"_id":"61fa9e4a347b747ad0584468","slug":"ram-gopal-yadav-said-ram-temple-will-be-built-sooner-and-better-if-akhilesh-s-government-is-formed","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगोपाल यादव बोले: अखिलेश की सरकार बनी तो राम मंदिर जल्दी और बेहतर बनेगा, हम इसके समर्थन में हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगोपाल यादव बोले: अखिलेश की सरकार बनी तो राम मंदिर जल्दी और बेहतर बनेगा, हम इसके समर्थन में हैं
Wed, 02 Feb 2022 08:37 PM IST
प्रशांत कुमार
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 02 Feb 2022 08:37 PM IST
सार
रामगोपाल ने कहा कि समाजवादा पार्टी भगवान राम के जन्मस्थान पर भव्य मंदिर के निर्माण के खिलाफ नहीं है। अगर अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनते हैं तो अयोध्या में मंदिर निर्माण बेहतर और जल्दी होगा।
विज्ञापन
अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनते हैं तो अयोध्या में मंदिर निर्माण बेहतर और जल्दी होगा। ये दावा है समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव का। राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान रामगोपाल ने कहा कि समाजवादा पार्टी भगवान राम के जन्मस्थान पर भव्य मंदिर के निर्माण के खिलाफ नहीं है।
विज्ञापन
रामगोपाल अमित शाह के उस बयान पर जवाब दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि अखिलेश यादव अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण रोक नहीं पाएंगे। रामगोपाल ने कहा कि मंदिर का निर्माण कौन रोक रहा है? इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि अगर हमारी पार्टी की सरकार बनी तो अयोध्या में तेज गति से और ज्यादा बेहतर मंदिर का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने राम मंदिर के निर्माण के लिए कोष में हेराफेरी का आरोप भी लगाया। उन्होंने भाजपा पर विभाजनकारी नीतियों को अपनाने का आरोप लगाया और सवाल किया ''क्या सरकार अतीत से कोई सबक नहीं लेती? ऐसी ही विभाजनकारी नीतियों के चलते देश का विभाजन हो चुका है। यूपी में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विभाजनकारी नीतियां अपनाई जा रही हैं। चुनाव जीतने के लिए दंगे का माहौल बनाया जा रहा है।
विज्ञापन