फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ram Gopal said, not a party in front of the SP in UP.

रामगोपाल बोले, यूपी में सपा के सामने नहीं कोई पार्टी

Thu, 19 Feb 2015 01:25 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 19 Feb 2015 01:25 PM IST
विज्ञापन
Ram Gopal said, not a party in front of the SP in UP.
राज्यसभा सांसद और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि यूपी में सपा के सामने कोई राजनीतिक दल ठहर नहीं पाएंगे।
विज्ञापन


आने वाले 2017 के विधानसभा चुनावों में किसी को खाता खोलने तक का मौका नहीं मिलेगा। यूपी में विकास योजनाओं का रिकार्ड बना है, अब इनके प्रचार की जरूरत भर है।

प्रोफेसर रामगोपाल यादव बुधवार को राजनगर में सपा नेता सुधन रावत के यहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे थे। कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि आपके सामने कोई नहीं ठहरता है।
विज्ञापन


जनता का साथ सपा के साथ है। कुछ दल बेवजह पार्टी को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं, हमको लोगों के सामने सच्चाई रखनी है। सपा ने यूपी में रिकार्ड विकास कार्य कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका लाभ प्रत्येक जाति-वर्ग के व्यक्ति को मिला है। हमने 2016 में प्रदेश में 24 घंटे बिजली देने की योजना तैयार की है। पिछले 20 साल में पहला मौका है, जब पावर जेनरेशन प्लांटों का निर्माण शुरू हुआ है।


नई सड़कों के साथ ही पुरानियों का जीर्णोद्धार कराया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार का लाभ गरीब से अमीर तक प्रत्येक व्यक्ति-वर्ग को मिला है। अब केवल अपने विकास की जानकारी लोगों को देनी है।

हमारे विकास का फायदा भी दूसरे दल उठाने की फिराक में हैं। उन्होंने वार्ड व गांवों में जाकर विकास कार्यों और योजनाओं की जानकारी लोगों को देने को कहा।

इस मौके पर सांसद का चुनाव लड़े सपा नेता सुधन रावत, मांगेराम सिंह, विभा रावत, उदय कुमार, प्रतिष्ठा और अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।

सपा प्रवक्ता इंद्रजीत टीटू ने बताया कि रामगोपाल यादव का यह व्यक्तिगत कार्यक्रम था। ऐसे में कुछ चुनिंदा कार्यकर्ताओं से ही मुलाकात की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed