{"_id":"57f4f0324f1c1b5d4826f513","slug":"ram-and-sita-went-to-forest-for-14-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता के आदेश पर 14 वर्ष के लिए वन में गये राम और सीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता के आदेश पर 14 वर्ष के लिए वन में गये राम और सीता
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 06 Oct 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
रामलीला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीरामलीला कमेटी के कलाकारों द्वारा किए जा रहे प्रभू श्रीरामजी की लीलाओं के मंचन के दौरान रामबनवास की लीला को देखकर लोग भाव विभोर हो गए।
विज्ञापन
माता कौशल्या के विलाप को देखकर महिलाओं की आखें नम तो हो ही गई लेकिन पांड़ाल में भी सन्नाटा सा छा गया। महाराजा दशरथ सरे दरबार अपने अग्रज बेटे श्रीरामजी को अयोध्या का भावी राजा बनाने की घोषणा करते हैं।
विज्ञापन
सभी की रायमुशारी हो जाती है। अयोध्या में मुनादी करवा दी जाती है। लेकिन मंथरा महलों में जाकर रानी कैकई को भड़का देती है।
कैकई त्रिया चरित्र दिखाने लगती है। राजा के महलों पर आने से पहले ही वह फर्श पर लेट जाती है। महाराजा दशरथ से दो वरदान मांगती है।
महाराजा दशरथ से वह श्रीराम की सौगंध खाने को कहती हैं। महाराजा दशरथ द्वारा श्रीरामजी की सौगंध खाने के बाद कैकई उनसे दो वचन मांगती है। जिसमें कैकई अपने बेटे भरत को अयोध्या का राजसिंहासन तथा श्रीरामजी को चौदह वर्षों का बनवास मांगती है।
विज्ञापन
श्रीरामजी को वनवास मांगते ही महाराजा दशरथ की हालत बिगड़ जाती है। वन जाने से पहले श्रीरामजी अपनी माता कौशल्या से मिलने जाते हैं और जब उनको बताते हैं कि उनको राज के बदले चौदह वर्षों का वनवास हो गया है तो कौशल्या विलाप करने लगती है और वन जाने की मना करती है। इस दृष्य को देखकर लोग द्रवित हो उठे। मां और बेटे के अथाह प्रेम को देखकर लोग भावुक हो गए।