फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rally against murder of gauri lankesh

पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के विरोध में निकली रैली

Sat, 09 Sep 2017 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 09 Sep 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
rally against murder of gauri lankesh
गौरी लंकेश की हत्या के खिलाफ मार्च - फोटो : अमर उजाला

कनार्टक में पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या किए जाने के विरोध में इंकलाबी मजदूर केंद्र, वीनस वर्कर्स यूनियन, पत्रकार एसोसिएशन और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बीके चौक से नीलम चौक तक रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से पत्रकार की हत्या करने वालों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन


प्रदर्शन से पहले पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला उपायुक्त समीरपाल सरो से मिला और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे इंकलाबी मजदूर केंद्र के प्रभारी संजय मौर्या ने कहा कि गौरी लंकेश की हत्या अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की हत्या का प्रयास है, बुद्धिजीवी वर्ग इसे सफल नहीं होने देगा। वरिष्ठ पत्रकार सतीश ने कहा कि सरकार के गलतियों को उजागर करने वालों को लगातार दबाया जा रहा है।

विज्ञापन

लोकतंत्र में सभी विचारधाराओं को सम्मान मिलना चाहिए

rally against murder of gauri lankesh
gauri lankesh

​सरकार की नीतियों पर सवाल खड़ा करने वालों की हत्याएं की जा रही हैं। लोकतंत्र में सभी विचारधाराओं को सम्मान मिलना चाहिए लेकिन कट्टरपंथी सरकार समर्थक दूसरी अभिव्यक्तियों को कुचल रहे हैं।

ज्ञापन में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की। मामले की जांच सीबीआई जैसी किसी एजेंसी से कराने की मांग राष्ट्रपति से की है। इस दौरान कहा कि पत्रकार से वैचारिक रूप से असहमत हुआ जा सकता है, लेकिन हत्या जैसा कार्य बेहद निंदनीय है। इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। हाल के दिनों में गुरुग्राम में पत्रकार संदीप रत्न और पलवल में पत्रकार गुरुदत्त पर हमला किया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed