{"_id":"d4e13d4b23531551d695ce50bc578888","slug":"rakiya-high-school-is-coming-on-the-old-underpass-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या स्कूल तोड़कर अंडरपास बनाया जाएगा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्या स्कूल तोड़कर अंडरपास बनाया जाएगा?
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 19 Feb 2014 01:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में एनआईटी के लोगों को राहत देने के लिए हुडा व रेलवे प्रशासन संयुक्त रूप से ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के पास रेलवे अंडरपास (आरयूपी) का निर्माण करा रहा है।
विज्ञापन
इसके रास्ते में फतेहपुर चंदीला स्थित राजकीय उच्च विद्यालय आ गया है। आरयूपी के तहत एक चौराहा बनाया जा रहा है। इससे एक सड़क सेक्टर-21 और दूसरी फतेहपुर चंदीला गांव की तरफ निकाली जा रही है।
विज्ञापन
गांव की ओर जाने वाली सड़क के बीच में गांव के हाईस्कूल के तीन कमरे आ गए हैं। इन्हें बिना तोड़े सड़क नहीं बन सकती।
यह भी पढ़ें: अब बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ नहीं होगी FIR
पिछले दिनों हुडा के अधिकारियों ने स्कूल मुखिया से संपर्क किया था। उन्हें आश्वासन दिया गया कि इन कमरों को तोड़कर स्कूल में दूसरी तरफ बना लिया जाएगा, लेकिन उन्होंने इसकी इजाजत देने से साफ इनकार कर दिया।
विज्ञापन
इस मामले पर हुडा अधिकारियों ने जिला शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार अरोड़ा से बात की तो उन्होंने इसे अपने अधिकार क्षेत्र के बाहर बताया।
हुडा अधिकारियों के मुताबिक, इस बारे में उन्होंने हुडा प्रशासक से बात की और उन्होंने मुख्यालय के अफसरों को जानकारी दी।
हुडा प्रशासक सुप्रभा दहिया ने बताया कि प्रोजेक्ट के बजट से ही स्कूल के कमरों का निर्माण होगा। इससे शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने इस माह के अंत तक आदेश जारी करने की बात कही है।