{"_id":"58dfd55b4f1c1bb01063fb17","slug":"rakhi-bidlan-s-office-put-flammable-material-and-threatened-to-set-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"राखी बिडलान के कार्यालय पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने की धमकी दी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राखी बिडलान के कार्यालय पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने की धमकी दी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 02 Apr 2017 10:09 AM IST
विज्ञापन
RAKHI BIDLAN
- फोटो : अमर उजाला
मंगोलपुरी में आप विधायक राखी बिडलान के कार्यालय परिसर में एक युवक ने खुदकुशी करने की धमकी देकर अफरातफरी मचा दी। युवक ने खुद को पार्टी का सक्रिय सदस्य होने का दावा कर रहा था। वह पार्टी की ओर से निगम चुनाव को लेकर नये चेहरे को टिकट दिए जाने से नाराज था।
विज्ञापन
वह अपने उपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने की धमकी दे रहा था। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने उसे रोक लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौका मुआयना के दौरान पुलिस को वहां से माचिस या तिल्ली नहीं मिली है।
विज्ञापन
लिहाजा पुलिस ने आग लगाकर खुदकुशी का प्रयास करने की बात से इंकार किया है। हालांकि विधायक की ओर से थाने में एक शिकायत दी गयी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि युवक का नाम सुरेंद्र सेठ है और वह मंगोलपुरी इलाके में रहता है। उसका दावा है कि वह पिछले चार साल से पार्टी से जुड़ा है।
विज्ञापन
उसका आरोप है कि वह शनिवार को इस मुद्दे पर विधायक से मिलकर बातचीत की। बातचीत के दौरान उसने सिर्फ इतना कहा कि ऐसी स्थिति में सक्रिय कार्यकर्ता खुदकुशी कर ले। इसपर विधायक ने कहा कि तुम जो चाहों वह करों इससे मेरा कोई मतलब नहीं।