महिला पत्रकार ने की आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद की वैशाली सेक्टर-4 स्थित महागुन मोजैक निवासी राज्यसभा टीवी में प्रोड्यूसर मिलिता दत्त मंडल (32) की सोमवार देर रात पति झगड़े के बाद अपार्टमेंट में ही आठवीं मंजिल छलांग लगा दी।
महिला के पति उन्हें घटना के बाद दिल्ली के मैक्स अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में पुलिस घटना को सुसाइड मानकर पति-पत्नि के बीच झगड़े को इसका कारण मान रही है। महिला के हाथ और पैर में मल्टीपल फैक्चर मिले हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
राज्यसभा टीवी में प्रोडयूसर मिलिता दत्त मंडल वैशाली सेक्टर-4 के महागुन मोजैक फेज-2 के फ्लैट संख्या 809 में पति सूर्य ज्योति मंडल और ढाई साल की बेटी व सास के साथ रहती थीं।
नामी कंपनी का सीनियर मैनेजर है पति
दिल्ली के सीआर पार्क निवासी मिलिता की शादी 2009 में नोएडा सेक्टर-62 स्थित ब्रिटिश काउंसिल कंपनी में सीनियर मैनेजर के पद पर तैनात सूर्य ज्योति से हुई थी।
इंदिरापुरम पुलिस को रात करीब 2:32 बजे दिल्ली के मधु विहार थाना पुलिस से सूचना मिली कि वैशाली निवासी महिला का शव मैक्स अस्पताल में है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मंगलवार सुबह एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की।
शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि मिलिता सोमवार रात 11:10 बजे अपनी आई-10 कार से सोसायटी में आई थी। इसके बाद वह घर पहुचीं। और करीब 11:55 पर उसका शव ग्राउंड फ्लोर पर बने पार्किंग एरिया में पार्किंग शेड के ऊपर पड़ा था।
एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। महिला के शरीर में चोट और हाथ पैर की हड्डियां टूटी हैं। ऐसे में मौत गिरने से हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
पति के गालों पर मिले नाखून के निशान
पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि महिला और पति के बीच सोमवार रात को ही झगड़ा हुआ था। जिसके बाद गुस्से में आकर उसने आत्महत्या कर ली। एसएचओ इंदिरापुरम राशिद अली ने बताया कि महिला के पति ने करीब 11 बजे उसे दो बार कॉल किया था। मगर कॉल का जवाब नहीं दिया गया। महिला ने इसी दौरान पति को एक एसएमएस भी किया है।
सभी कॉल डीटेल्स और एसएमएस की डीटेल्स निकलवाई जा रही हैं। फॉरेंसिक टीम की जांच में महिला के नाखूनों पर कुछ खाल लगी मिली है। इसकी जांच की जा रही है कि खाल कहीं उनके पति की तो नहीं। पति के भी गाल पर नाखून के कुछ निशान हैं जिनकी जांच की जा रही है।
परिजनों ने पुलिस को बताया है कि महिला सोमवार रात को फ्लैट में आई ही नहीं। मगर 11:10 बजे एंट्री के बाद 11:55 तक वह कहां रही पुलिस को इसपर शक है। हालांकि पति का कहना है कि जब उन्होंने बार बार फोन नहीं उठाया इसलिए वह पत्नी को ढूंढने बाहर निकले। इसी दौरान उन्हें पत्नी का शव नीचे दिखाई पड़ा।
पति ने पुलिस को क्यों नहीं दी सूचना!
आसपास रहने वाले लोगों और परिजनों के अनुसार दोनों के बीच संबंध बेहद मधुर थे। कुछ दिन पहले ही दोनों लंदन से घूमकर आए हैं। मगर पुलिस को शक है कि दोनों के बीच सोमवार को झगड़ा हुआ था।
जिसके चलते ही पति ने उसकी मौत की जानकारी पुलिस को नहीं दी और सीधे उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले गए। मामले में नौकरानी से पूछताछ की जाएगी।
फौरेंसिक टीम को घटनास्थल के पास की दीवार पर खून के निशान जिन्हें किसी नुकीली चीज से खुरचा गया है, एक टूटी साइकिल, चप्पलें और टूटी पार्किंग शेड मिली हैं।