फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rajya sabha seats should be abolished says rajkumar saini

राज्यसभा की 250 सीटों को खत्म करना चाहिए : राजकुमार सैनी

Tue, 26 Apr 2016 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 26 Apr 2016 10:43 AM IST
सार

  • आखिर देश को राज्यसभा की जरूरत क्या है
  • हरियाणा जाट आंदोलन में भाजपा नेता भी थे शामिल

विज्ञापन
rajya sabha seats should be abolished says rajkumar saini
- फोटो : PTI

विस्तार

फिरोजपुर झिरका में भाजपा के सांसद राजकुमार सैनी ने कहा है कि राज्यसभा में बैठे विभिन्न पार्टियों के सांसद जनता द्वारा नकारे गए लोग हैं। यह लोग सरकार व जनता का काम समय पर नहीं होने देते। आखिर इस सदन की देश को जरूरत क्या है? जो देश के विकास में रोड़ा बनी हो।

विज्ञापन

 

ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए राज्यसभा की 250 सीटों को तुरंत देश हित के लिए खत्म कर देना चाहिए। सैनी ने हरियाणा जाट आंदोलन में भाजपा नेताओं के शामिल होने का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन

 

विवार देर रात फिरोजपुर झिरका में आयोजित 35 बिरादरी की जनसभा में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए हरियाणा भाजपा के कुरुक्षेत्र से सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि जिस प्रकार हरियाणा में बीते दिनों जाट आंदोलन को लेकर तांडव मचाया गया। वह हरियाणा के लिए काला इतिहास है। इस तांडव में हरियाणा भाजपा के कुछ नेता भी शामिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जिन्होंने इस आग को बुझाने की बजाय घी डालने का काम किया। आरक्षण संबधित मसले पर उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने हरियाणा में लूटपाट कर तथा बंदूक की नोक पर आरक्षण हथियाया है, उन्होंने आरक्षण नहीं बल्कि प्रजातंत्र को लूटा है। ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। चाहे वह किसी भी दल का हो।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए उन्होंने 35 बिरादरी का मंच बनाया है। जो हरियाण के पिछड़े वर्ग के लिए उनका हक दिलवाने का काम करेगा। इसी सिलसिले में 28 नवंबर को कुरुक्षेत्र में एक महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि वह अपना हक छोडे़ंगें नहीं और दूसरों को लूटने देंगे नहीं। सैनी नेे कहा कि देश के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीयत बिलकुल साफ है। उनके नेतृत्व में अभी तक देश में एक भी भ्रष्टाचार का मामला सामने नहीं आया है। लेकिन यह बात विपक्षी दलों को हजम नहीं हो रही।

 

पूर्व विधायक के विवादित बोल
यमुनानगर छछरोली से विधायक रहे रोशनलाल आर्य ने सभा के दौरान कहा कि हरियाणा को आग में झोंकने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। अगर उनकी चले तो वह जाटों की नसबंदी करवा दें और उन्हें सबक सिखा दें। पूर्व विधायक बोलने के दौरान इस कदर तैश में थे कि सांसद राजकुमार सैनी के रोकने के बाद भी वह नियंत्रित नहीं हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed