राज्य सभा सांसद का गुड़गांव में निधन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड की पहली महिला राज्यसभा सांसद मनोरमा शर्मा डोबरियाल का बुधवार को निधन हो गया। 58 साल की सांसद मनोरमा ने गुड़गांव के सेक्टर-51 स्थित आर्टेमिस अस्पताल में सुबह 10:30 बजे अंतिम सांस ली।
गुरुवार को हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार होगा। वो अपने पीछे तीन बेटे और बहू को छोड़ गई हैं। निधन की सूचना के बाद कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरिश रावत ने परिजनों को फोन कर शोक संवेदना व्यक्त की।
कांग्रेस की टिकट पर 26 नवंबर 2014 को राज्यसभा की शपथ लेने वाली सांसद मनोरमा शर्मा 31 जनवरी को रुटीन चेकअप के लिए आर्टेमिस अस्पताल पहुंची थीं। जांच के दौरान लीवर में शिकायत मिली थी। लीवर के गंभीर इंफेक्शन को देखते हुए डॉक्टरों ने लीवर ट्रांसप्लांट करना उचित समझा था।
13 फरवरी को हुआ ता ऑपरेशन
अपोलो अस्पताल के वरिष्ठ लीवर विशेषज्ञ डॉक्टर सुभाष गुप्ता की देखरेख में 13 फरवरी को करीब 10 घंटे के ऑपरेशन के बाद सफलतापूर्वक लीवर ट्रांसप्लांट किया गया, लेकिन 13-14 फरवरी की दरमियानी रात को लीवर की एक धमनी ने काम करना बंद कर दिया और उसमें रक्त का थक्का जम गया।
जिसके बाद डॉक्टरों ने 14 फरवरी को दोबारा धमनी की ऑपरेशन कर दूसरी धमनी को दुरुस्त किया। इसके बाद 16 फरवरी को फेफड़े में इंफेक्शन हो गया। जिसके बाद लगातार हालत खराब होती चली गयी। 18 फरवरी को सुबह 10:30 बजे उनकी मौत हो गई।
अस्पताल में दाखिल होने के समय से ही उनके परिवार के सदस्य मौजूद थे। ऑपरेशन के बाद उनके तीनों बेटे विवेक शर्मा, मयंक शर्मा और आलोक शर्मा तथा मयंक की पत्नी आशा मौजूद थे।
बुधवार को शव देहरादून के अजयपूर कलां स्थित पैतृक आवास ले जाया गया। गुरुवार को हरिद्वार में रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
निधन पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जताया शोक
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पहली महिला सांसद की मौत से पार्टी में शोक की लहर है। मौत की सूचना मिलते ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरिश रावत ने परिजनों से बात की और शोक जताया।
मुख्यमंत्री के दिल्ली स्थित रेजीडेंस कमिश्नर एसडी शर्मा ने अस्तपाल पहुंचकर परिजनों को संत्वना दी। दिवंगत नेता के बेटे विवेक ने बताया कि कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी, गुलाब नबी आजाद समेत अन्य राज्य सभा सांसदों ने परिजनों को फोन कर संत्वना दी।
बता दें कि मनोरमा शर्मा कांग्रेस में सोनिया गांधी की करीबी मानी जाती थी। देहरादून की पहली पूर्व महिला मेयर मनोरमा शर्मा इस बार उत्तराखंड की राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस की पहली पसंद थीं।