{"_id":"5ca95f57bdec22143d39816e","slug":"rajshree-tandon-will-study-urdu-yoga-geography-and-biological-agriculture","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्दू, योग, भूगोल और जैविक कृषि की पढ़ाई कराएगा राजर्षि टंडन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्दू, योग, भूगोल और जैविक कृषि की पढ़ाई कराएगा राजर्षि टंडन
Sun, 07 Apr 2019 07:54 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 07 Apr 2019 07:54 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर कामेश्वर नाथ सिंह शनिवार को नोएडा के सेक्टर-62 स्थित सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने सेंटर में मौजूद सुविधाओं और शैक्षणिक कार्यक्रमों का जायजा लिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा कुछ नए प्रोफेशनल कोर्सों की शुरुआत की गई है। इसके तहत विवि सत्र 2019-20 में उर्दू, योग और भूगोल में पीजी कोर्स कराएगा। इसके लिए यूजीसी ने विश्वविद्यालय को स्वीकृति दे दी है। साथ ही म्यूजियोलॉजी में एक साल का डिप्लोमा और कृषि क्षेत्र से जुड़े पाठ्यक्रम भी शुरू किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
2 अप्रैल से इन कोर्सों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो एक जुलाई तक जारी रहेगी। प्रो. सिंह ने कहा कि एग्रीकल्चर के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं, पर उत्सुकता का अभाव खटक रहा है। ऐसे में यूनिवर्सिटी ने बागवानी, जैविक कृषि, जलागम क्षेत्र प्रबंधन आदि पर पाठ्यक्रमों को शुरू करने का फैसला लिया है। एग्री बिजनेस में डिप्लोमा कोर्स की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन