{"_id":"63183fbcc5bbab796f2d1c9b","slug":"rajpath-in-delhi-renamed-as-kartavya-path","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajpath Renamed: राजपथ का नाम बदल कर्तव्य पथ करने पर मुहर, NDMC की विशेष बैठक में प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajpath Renamed: राजपथ का नाम बदल कर्तव्य पथ करने पर मुहर, NDMC की विशेष बैठक में प्रस्ताव पारित
Wed, 07 Sep 2022 12:23 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:23 PM IST
सार
नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) ने राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ कर दिया है। एनडीएमसी की विशेष बैठक में राजपथ का नाम बदलने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई।
विज्ञापन
राजपथ
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में राजपथ का नाम कर्तव्य पथ करने के प्रस्ताव को नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) की अनुमति मिल गई है। एनडीएमसी की विशेष बैठक में राजपथ का नाम बदलने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई। जिसके बाद अब राज पथ के बोर्ड हटाकर कर्तव्य पथ के बोर्ड लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
बता दें कि राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक का रास्ता राजपथ है। इसकी लंबाई 3 किलोमीटर है। हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर ही परेड निकलती है।
वहीं, दिल्ली एनडीएमसी की बैठक में केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, सतीश उपाध्याय, कुलजीत चहल समेत लगभग सभी सदस्य शामिल हुए। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री व एनडीएमसी सदस्य अरविंद केजरीवाल एक बार फिर बैठक में शामिल नहीं हुए हैं।
विज्ञापन