फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rajpal yadav case

अभिनेता राजपाल यादव के पास पैसे नहीं हैं

Mon, 23 Mar 2015 02:16 PM IST
Updated Mon, 23 Mar 2015 02:16 PM IST
विज्ञापन
rajpal yadav case

पांच करोड़ रुपये के ऋण मामले में फंसे फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने दिल्ली हाईकोर्ट के समक्ष नया प्रस्ताव रख पैसे लौटाने का तर्क रखा है। यादव ने कहा कि फिलहाल उनके पास पैसे नहीं हैं।

विज्ञापन


ऋण प्रदान करने वाले याची ने इस प्रस्ताव को खारिज कर आरोप लगाया कि यादव भुगतान करने की अपेक्षा बिना कारण अदालत का समय नष्ट कर रहे हैं। अदालत ने अब सुनवाई 24 मार्च को तय कर दी है।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति गीता मित्तल व न्यायमूर्ति पीएस तेजी की खंडपीठ ने हाल ही में भुगतान करने के मुद्दे पर राजपाल यादव के रवैये पर नाराजगी जताई थी। अदालत ने राजपाल को पैसे का भुगतान न करने पर चेतावनी देते हुए पूछा था कि आप पहले भी जेल में रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऋण के संबंध में राजपाल के नए प्रस्ताव को याची ने किया खारिज

rajpal yadav case

राजपाल के अधिवक्ता ने नया प्रस्ताव रखते हुए कहा कि उनका मुवक्किल पहले ही 1.58 करोड़ रुपये दे चुका है और शेष 3.42 करोड़ का भुगतान जल्द कर देगा। दूसरी तरफ राजपाल को ऋण प्रदान करने वाली कंपनी मुरली प्रोजेक्ट के मालिक एमजी अग्रवाल की और से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता दयान कृष्णन ने प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया।

उन्होंने कहा कि यादव ने इससे पहले अदालत के समक्ष वादा किया था कि वह भोपाल फिल्म से आने वाली राशि से ऋण का भुगतान करेंगे लेकिन अभी तक एक भी पैसा नहीं दिया गया। यदि राजपाल चाहे तो एक ही फिल्म से मिलने वाले पैसे से ऋण अदा कर सकते हैं।

वह मात्र अदालत का समय बर्बाद कर रहे हैं। खंडपीठ के पूछने पर राजपाल के वकील ने कहा कि वे 30 दिन में भुगतान कर सकते हैं। अदालत ने अब मामले की सुनवाई 24 मार्च तय की है। गौरतलब है कि राजपाल ने अता पता लापता नामक फिल्म निर्माण के लिए यह ऋण लिया था लेकिन वापस नहीं किया। याची ने यादव के खिलाफ याचिका दायर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed