फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rajnath singh's election railly in greater noida

मोदी के प्रहरी बने राजनाथ, विरोधियों पर जोरदार वार

Sun, 06 Apr 2014 10:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/ अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sun, 06 Apr 2014 10:18 PM IST
विज्ञापन
rajnath singh's election railly in greater noida

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने रविवार को अपनी चुनावी रैली में विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा नहीं, कांग्रेस देश को बांट रही है।

विज्ञापन


विरोधियों पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि सपा के एक साल के शासन में 247 दंगे हुए हैं। इसके अलावा उन्होंने किसानों से कहा कि भाजपा सरकार बनने पर बुआई से पहले खेत की न्यूनतम आमदनी तय की जाएगी।
विज्ञापन


'सपा-बसपा की सरकार में जंगलराज'

rajnath singh's election railly in greater noida

राजनाथ ने कहा कि केंद्र में बीजेपी की सरकार बनने पर बुआई से पहले खेत की न्यूनतम आमदनी तय करेंगे। इतना ही नहीं सूखा, ओला वृष्टि या किसी तरह फसल बर्बाद हुई तो उसकी भरपाई बीमा कंपनी करेगी।

उन्होंने कहा कि वह कुछ समय ही यूपी के मुख्यमंत्री रहे। अगर उन्हें थो़ड़ा समय और मिलता तो इस योजना को लागू कर देते। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा सरकार में जंगलराज होता है। साथ ही यह भी कहा कि कल्याण सिंह उनसे भी बेहतर मुख्यमंत्री थे।

इसके अलावा भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भारत का बंटवारा कांग्रेस की वजह से ही हुआ। अब जनता तय करे कि देश बांटने का काम कौन कर रहा है।

मोदी की ऐसी तारीफ सुनी है आपने?

rajnath singh's election railly in greater noida

राजनाथ ने कहा कि आज हर किसी की निगाह नरेंद्र मोदी पर है। एक छोटे से राज्य गुजरात के मुख्यमंत्री देश के इतने लाड़ले बन जाएंगे, ऐसा किसी ने सोचा नहीं था, लेकिन गुजरात की खुशबू आज पूरे देश में फैल चुकी है।

सिंह ने कहा कि जिसको कुछ देना होता है, परमात्मा भी उसकी परीक्षा लेता है। 12 साल में जितने राजनीतिक प्रहार नरेंद्र मोदी पर हुए हैं, उतने किसी भी व्यक्ति पर आजादी के बाद से आज तक नहीं हुए हैं।

वहीं सपा सरकार पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों को भुगतान नहीं किया जा रहा। किसान समर्थन मूल्य से कम कीमत पर फसल बेचने को मजबूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed