{"_id":"d7a914d8323d57347d8564050de22740","slug":"rajiv-gandhi-bath-from-milk-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब दूध से नहाए राजीव गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब दूध से नहाए राजीव गांधी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 20 Aug 2014 02:10 PM IST
विज्ञापन
तमिलनाडु से चली 23वीं राजीव ज्योति सद्भावना यात्रा मंगलवार को दिल्ली पहुंची। संसद के बाहर रेडक्रॉस रोड पर यात्रा में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने 15 फुट ऊंची राजीव गांधी की प्रतिमा को दूध से नहलाया और माल्यार्पण किया। यात्रा 9 अगस्त को तमिलनाडु से चली थी।
इसके अलावा सीताराम बाजार में कार्यक्रम हुआ। वहीं बुधवार को प्रदेश कांग्रेस जनजागरण अभियान शुरू कर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देगी।
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह ने प्रधानमंत्री पर सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल करके आरएसएस एजेंडा लागू करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए बलिदान दिया।
विज्ञापन
कांग्रेस सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ी है और आगे भी लड़ती रहेगी। दूसरी ओर मुख्य प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने कहा कि बुधवार को जनजागरण अभियान जंहागीरपुरी पुनर्वासित कॉलोनी से शुरू होगा।
उसमें कांग्रेस पार्टी भाजपा व आप पार्टी की गलत नीतियों की पोल खोलेगी और कांग्रेस कार्यकर्ता सांप्रदायिकता के खिलाफ लड़ाई तेज करने की शपथ लेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह ने बताया कि, 'केंद्र सरकार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के एजेंडे को लागू करने के लिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रही है। संघ सांप्रदायिकता फैलाने का प्रयास कर रही है। इससे देश की एकता को नुकसान पहुंचेगा।'
विज्ञापन