फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   not rush at the entry gate on Rajiv Chowk metro station now

अब राजीव चौक मेट्रो में एंट्री गेट पर नहीं होगी भीड़

Mon, 17 Aug 2015 10:54 AM IST
Updated Mon, 17 Aug 2015 10:54 AM IST
विज्ञापन
not rush at the entry gate on Rajiv Chowk metro station now

दिल्ली मेट्रो के सबसे व्यस्त राजीव चौक इंटरचेंज में अब यात्रियों को एंट्री के लिए लंबी लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों की परेशानी को देखते हुए राजीव चौक इंटरचेंज में सात अतिरिक्त एएफसी गेट लगाए गए हैं।

विज्ञापन


अब यात्रियों को इंटरचेंज में कुल 46 एएफसी गेट मिलेंगे। डीएमआरसी के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. मंगू सिंह के निर्देश के बाद दिल्ली मेट्रो ने राजीव चौक  स्टेशन पर बदलाव किए हैं।

विज्ञापन


कनॉट प्लेस में पीक ऑवर्स के अलावा डे टाइम में भी एंट्री के लिए यात्रियों की लंबी लाइनें लगी रहती हैं। लाइन में खड़े होने के चलते यात्री मेट्रो के बजाय अन्य विकल्पों पर ध्यान देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेट लगाने के अलावा साइन बोर्ड भी लगाए हैं

not rush at the entry gate on Rajiv Chowk metro station now

इस परेशानी को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने विभिन्न गेट पर सात अतिरिक्त एएफसी (ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन) लगाए हैं। बता दें कि राजीव चौक इंटरचेंज में औसतन प्रतिदिन पांच लाख यात्री मेट्रो का इस्तेमाल करते हैं।


एएफसी गेट लगाने के अलावा साइन बोर्ड भी लगाए हैं, ताकि यात्री भीड़भाड़ से बचते हुए सीधे येलो और ब्लू लाइन तक पहुंच सकें।

बता दें कि डीएमआरसी के मैनेजिंग डायरेक्टर मंगू सिंह ने जून में ब्लू लाइन में देर शाम औचक निरीक्षण किया था और यात्रियों की दिक्कतों को देखते हुए विभिन्न स्टेशनों पर बदलाव करने के निर्देश जारी किए हैं।

उसी के तहत पहले राजीव चौक इंटरचेंज पर पब्लिक गैलरी को खोल दिया गया, ताकि यात्रियों को पैड एरिया में अधिक जगह मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed