फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rajiv Chandrashekhar counter attack after Rahul Gandhi s statement pran pratishtha ceremony

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर बोले: 'प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कांग्रेस शामिल हो या नहीं, फर्क नहीं पड़ता'

Tue, 16 Jan 2024 05:32 PM IST
आकाश दुबे एएनआई, नोएडा
एएनआई, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 16 Jan 2024 05:32 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री आगे बोले कि कौन न्याय कर रहा है और कौन अन्याय कर रहा है, पूरा देश जानता है, लेकिन अगर कांग्रेस अपनी यात्रा को 'न्याय यात्रा' कहना चाहती है तो हमें कोई दिक्कत नहीं है।

विज्ञापन
Rajiv Chandrashekhar counter attack after Rahul Gandhi s statement  pran pratishtha ceremony
केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर - फोटो : एएनआई

विस्तार

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर मंगलवार को राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के मौके पर नोएडा पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय' यात्रा में राहुल गांधी द्वारा प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर दिए गए बयान पलटवार करते कहा, कांग्रेस कुछ भी कहे, पूरा देश जानता है कि वो पिछले 65 वर्षों से गरीबों पर क्या अत्याचार कर रहे थे। पीएम मोदी के सत्ता में आने के बाद से करीब 25 करोड़ लोग गरीबी के दलदल से से बाहर आ सके हैं।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री आगे बोले कि कौन न्याय कर रहा है और कौन अन्याय कर रहा है, पूरा देश जानता है, लेकिन अगर कांग्रेस अपनी यात्रा को 'न्याय यात्रा' कहना चाहती है तो हमें कोई दिक्कत नहीं है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कांग्रेस शामिल होगी या नहीं, यह आस्था का विषय है और हम सभी उसमें शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं डीपफेक के मुद्दे को लेकर कहा कि नवाचार के अगर लाभ हैं तो चुनौतियां और हानि भी हैं। उन्होंने कहा कि हम इसके लिए नियम और कानून बनाएंगे। इसके लिए एडवाइजरी नोटिफाइड की गई है। साथ ही केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कुछ साल पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 16 जनवरी को राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था। स्टार्टअप और नवाचार के क्षेत्र में जो बदलाव आया है, उसका समाज में गहरा प्रभाव हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed