फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rajesh talwar assistant says cbi pressurise him to take confess that he has murder aarushi

राजेश तलवार के सहायक कृष्णा का दावा, CBI ने दबाव बनाया

Sat, 24 Oct 2015 10:08 AM IST
एजेंसी/अमर उजाला, नई दिल्ली
एजेंसी/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 24 Oct 2015 10:08 AM IST
विज्ञापन
Rajesh talwar assistant says cbi pressurise him to take confess that he has murder aarushi

आरुषि तलवार और हेमराज दोहरा हत्याकांड की जांच में एक नया विवाद पैदा हो गया है। दरअसल, इस मामले में आरोप मुक्त किए गए राजेश तलवार के सहायक कृष्णा के नार्को टेस्ट का एक वीडियो सामने आया है।

विज्ञापन


इसमें दावा किया गया है कि सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अपराध स्वीकार कर लेने के लिए उस पर दबाव डाला था।

सोशल मीडिया वेबसाइट यू-ट्यूब पर अपलोड किए गए इस वीडियो में कृष्णा कह रहा है कि सीबीआई के तत्कालीन संयुक्त निदेशक अरुण कुमार ने उससे इस वादे के साथ गुनाह स्वीकार कर लेने को कहा कि उसकी सजा कम हो जाएगी।
विज्ञापन


नार्को टेस्ट के दौरान कृष्णा ने कहा, ‘मैं कभी यहां से नहीं भागूंगा, मैं क्यों भागूंगा। मैंने कोई गुनाह नहीं किया है। मैंने उनसे पहली बार कहा था जब उन्होंने मुझसे आरोप अपने ऊपर ले लेने को कहा था।’
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उससे पूछा गया कि किसने उससे आरोपों को अपने ऊपर लेने को कहा, तो उसने कहा, आईजी साहब! हालांकि वर्तमान में पटना में सीआरपीएफ में महानिरीक्षक पद पर तैनात अरुण कुमार ने कहा कि संबंधित वीडियो का स्रोत विश्वसनीय नहीं है। इसलिए वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। यह नार्को टेस्ट का मूल वीडियो नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed