फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rajesh garg targeted arvind kerival.

इसी चिट्ठी में लगे केजरी पर गंभीर आरोप

Mon, 06 Oct 2014 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 06 Oct 2014 09:24 AM IST
विज्ञापन
Rajesh garg targeted arvind kerival.
आम आदमी पार्टी में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। किसी न किसी बहाने चर्चा में रहने वाले रोहिणी से आप विधायक राजेश गर्ग ने अब अपने फेसबुक वॉल पर अरविंद केजरीवाल के  नाम खुला पत्र लिखकर राजनीति में तूफान ला दिया। उन्होंने केजरीवाल पर पैसे वालों के हाथों खेलने का आरोप लगाते हुए दिल्ली में चुनाव करवाने के बजाय किसी भी दल की सरकार बनाने की वकालत की है।
विज्ञापन


राजेश गर्ग ने अपने खुले पत्र में दिल्ली में किसी भी पार्टी की सरकार बनने का वकालत करते हुए केजरीवाल से पूछा है, ‘आप बार-बार विधानसभा भंग करने की मांग करते हैं, मगर जनता, कार्यकर्ता और चुने हुए विधायकों पर क्या गुजरती है, कभी आपने सोचा है? स्वराज नीति के अंतर्गत दिल्ली में चुनाव हो या नहीं, इस बारे में निर्णय से पहले अगर जनता के बीच रायशुमारी करा लेते तो मतदाताओं में अच्छा संदेश जाता, बाकी आपकी मर्जी...।’
विज्ञापन


अपना दर्द बयां करते हुए राजेश गर्ग ने कहा कि हर समय जनता के बीच रहता हूं, इसलिए जनता की भावना से अवगत कराना फर्ज था। सरकार से इस्तीफा देने के निर्णय पर भी गर्ग ने सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि अगर यही हिम्मत 14 फरवरी 2014 को विधानसभा सत्र के दौरान कर ली होती तो आज हम जनता की सेवा कर रहे होते।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेश गर्ग ने पत्र में कहा है कि दिल्ली में सरकार बननी चाहिए, चाहे किसी की भी बने। हम देशभक्त के रूप में सेवा करने आए थे, न की सत्ता के लिए राजनीति करने। जनता को चुनाव की स्थिति से बाहर निकालकर 1000 करोड़ के आर्थिक बोझ से बचाने के बारे में सोचना चाहिए।

'पैसे वालों और भ्रष्ट लोगों को बढ़ावा देना बंद करें'

Rajesh garg targeted arvind kerival.
गर्ग ने सवाल किया है, क्या हम विपक्ष में बैठकर अच्छा काम नहीं कर सकते? साथ ही पूछा कि अगर दोबारा चुनाव के बाद भी किसी एक दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला तो हम जनता को क्या जवाब देंगे? यह भी सोचने का विषय है, बाकी आपकी मर्जी...।

राजेश गर्ग ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चुप रहने पर भी केजरीवाल को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि आप सच को स्वीकारें और पार्टी में पैसे वालों और भ्रष्ट लोगों को बढ़ावा देना बंद करें। पार्टी के साधारण कार्यकर्ताओं का दुख-दर्द समझने का प्रयास करें, जो वास्तव में भ्रष्टाचार के खिलाफ सब कुछ न्योछावर करने के लिए आया था, मगर ना जाने क्यों आप और आशुतोष अरबों रुपयों के जमीन घोटालों के बारे में चुप हैं?

उन्होंने कहा, मैंने कई घोटालों की जानकारी दी है लेकिन कुछ नहीं हुआ आखिर क्यों। वहीं आम आदमी पार्टी ने इस मुद्दे पर सोमवार को विधायक दल की बैठक बुलाई है।

इस बारे में पार्टी को अभी कोई जानकारी नहीं है। राजेश गर्ग से औपचारिक संपर्क नहीं हुआ है, लिहाजा इस पर कोई टिप्पणी करना मुमकिन नहीं
-नगेंद्र शर्मा, आप के मीडिया प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed