फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rajesh garg blames, kejriwal tries to make bjp government in delhi

'केजरीवाल चाहते थे दिल्ली में बने बीजेपी की सरकार'

Tue, 31 Mar 2015 12:03 PM IST
Updated Tue, 31 Mar 2015 12:03 PM IST
विज्ञापन
rajesh garg blames, kejriwal tries to make bjp government in delhi

स्टिंग ऑपरेशनों से शुरू हुई दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की मुसीबत कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। इसी कड़ी में आज आप के पूर्व विधायक राजेश गर्ग ने अरविंद केजरीवाल पर एक बड़ा आरोप लगा दिया है।

विज्ञापन


राजेश गर्ग का आरोप है कि 2013 में दिल्ली चुनाव के बाद जब सरकार बनाने की तैयारियां चल रही थीं तो केजरीवाल और उनके साथी मिलकर भाजपा की सरकार बनवाने में लगे हुए थे।
विज्ञापन


इसके लिए केजरीवाल एक फुल-प्रूफ प्लान के तहत काम कर रहे थे। इसके साथ ही गर्ग ने ये भी आरोप लगाया कि पिछले दिनों राष्ट्रीय परिषद की बैठक में जो लोग पहुंचे थे वो सभी केजरीवाल के आदमी थे। जबकि महत्वपूर्ण लोगों को उस बैठक में नहीं बुलाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेटली के नाम से केजरीने अपने ही ‌विधायकों को दिया 10 करोड़ का ऑफर

rajesh garg blames, kejriwal tries to make bjp government in delhi

बता दें कि आप के पूर्व एमएलए राजेश गर्ग ने कहा ‌है कि ‌'बीजेपी की सरकार बनवाने के लिए 'आप' के विधायकों को जो लालच का फोन आया था वो जेटली और गडकरी की ओर से नहीं बल्कि केजरीवाल के लोग ही करते थे।'

ये लोग कॉल करके विधायकों को 10 करोड़ रुपए तक का लालच दिया गया। गर्ग ने आगे बताया कि जब उन्होंने आए हुए कॉल का प्रिंट शॉट लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने एक आदमी को हिरासत में भी लिया था।

उस आदमी के पकड़े जाने के बाद केजरीवाल और संजय सिंह का फोन गर्ग के पास आया। गर्ग का दावा है ‌कि दोनों ने उन्हें अपनी शिकायत वापस लेने को कहा। इसके बाद गर्ग को पता चला कि वो सभी कॉल केजरीवाल की सह‌मति से ही किए गए थे।

शाजिया ने भी इस बात को सही बताया

rajesh garg blames, kejriwal tries to make bjp government in delhi

राजेश गर्ग के आरोपों के बाद शाजिया इल्मी ने भी आरोप की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अरविंद के साथी ये जताते थे कि वो जेटली के कार्यालय से फोन कर रहे हैं, लेकिन जब सामने वाला उनकी बात को सच समझ कर शिकायत दर्ज करा देता था तब वो शिकायत वापस लेने को कहते थे।

शाजिया ने कहा कि अरविंद और उनके साथी खुद इस बात से डरे रहते थे कि कहीं उनके विधायक बीजेपी में न चले जाएं। इसलिए वो इस तरह के खेल खेलकर अपने विधायकों को डराए रखते थे।

शाजिया ने कहा कि उन्हें यकीन है कि राजेश गर्ग के पास कोई सबूत जरूर होगा। जिन अन्य विधायकों को फोन आया होगा उन्होंने डरकर केजरीवाल के आगे घुटने टेक दिए होंगे। यह केजरीवाल का अपने विधायकों को टेस्ट करने का एक तरीका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed