'राजेंद्र कुमार वह तोता हैं, जिनमें केजरीवाल के प्राण बसते हैं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का गैंग सीबीआई के गिरफ्त में आए आईएएस अधिकारी राजेंद्र कुमार का समर्थन इसलिए कर रहा है, क्योंकि वह लगातार उनके लिए पैसा उगाहने के प्रशासनिक तंत्र रहे हैं।
केजरीवाल का 49 दिन का पहला कार्यकाल हो या वर्तमान शासन, राजेंद्र कुमार ने रेड राज की धमकियों को दिखाकर केजरीवाल दल के लिए अकेले वैट विभाग से 200 करोड़ रुपये से अधिक एकत्र किए हैं।
मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता, मंत्री आरपी सिंह, प्रदेश महामंत्री रमेश बिधूड़ी, आशीष सूद व रेखा गुप्ता ने कहा कि राजेंद्र कुमार वह तोता हैं, जिनमें केजरीवाल के प्राण बसते हैं।
'केजरीवाल का मिस्टर क्लीन की छवि का मुखौटा उतर गया है'
अब जब तोता सीबीआई के जाल में फंस गया है तब केजरीवाल गैंग अपने भ्रष्टाचार के खुलने के डर से भयभीत हैं। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के कल से चल रही नौटंकी के पीछे भ्रष्टाचार पर से परदा उठ जाने का भय सता रहा है।
केजरीवाल का मिस्टर क्लीन की छवि का मुखौटा उतर गया है। पंजाब चुनाव से पहले धूमिल होती छवि के भय ने उन्हें अस्थिर कर दिया है।
शीला सरकार के जल बोर्ड टैंकर घोटाले का मामला हो या अपने प्रमुख सचिव राजेंद्र कुमार के बचाव का, अब केजरीवाल की बौखलाहट साफ झलक रही है। भाजपा नेताओं ने कहा कि व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाकर केजरीवाल व जलमंत्री कपिल मिश्रा के इस्तीफे के लिए दबाव बनाया जाएगा।