फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rajendra Gautam Row: Buddhist monks write a Letter to President to take action against Gautam

Rajendra Gautam Row: बौद्ध भिक्षुओं का राष्ट्रपति को पत्र, देवी-देवताओं के अपमान पर गौतम पर हो कार्रवाई

Fri, 14 Oct 2022 12:34 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 14 Oct 2022 12:34 PM IST
सार

Rajendra Gautam Row: बौद्ध भिक्षुओं के संगठन ‘धर्म संस्कृति संगम’ के राष्ट्रीय महासचिव राजेश लांबा के द्वारा राष्ट्रपति को भेजे गए इस पात्र में 19 प्रमुख बौद्ध भिक्षुओं ने हस्ताक्षर किया है। इस पत्र में कहा गया है कि बौद्ध धर्म में ‘अप्प दीपो भव’ की शिक्षा दी जाती है...

विज्ञापन
Rajendra Gautam Row: Buddhist monks write a Letter to President to take action against Gautam
AAP leader Rajendra Pal Gautam posted photos from the event on October 5, on Vijaya Dashami - फोटो : Agency

विस्तार

देश के प्रमुख बौद्ध भिक्षुओं के एक संगठन ने अरविंद केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे राजेंद्र पाल गौतम के खिलाफ राष्ट्रपति से शिकायत की है। बौद्ध भिक्षुओं ने राष्ट्रपति को लिखे पात्र में कहा है कि इस देश का कोई धर्म किसी दूसरे धर्म को अपमानित करने की अनुमति नहीं देता। दिल्ली सरकार में एक मंत्री रहते हुए राजेंद्र पाल गौतम ने हिंदू देवी-देवताओं का अपमान कर संवैधानिक संस्था का भी अपमान किया है। यह गंभीर आपराधिक मामला है और इसके खिलाफ उन पर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

विज्ञापन

बौद्ध भिक्षुओं के संगठन ‘धर्म संस्कृति संगम’ के राष्ट्रीय महासचिव राजेश लांबा के द्वारा राष्ट्रपति को भेजे गए इस पात्र में 19 प्रमुख बौद्ध भिक्षुओं ने हस्ताक्षर किया है। इस पत्र में कहा गया है कि बौद्ध धर्म में ‘अप्प दीपो भव’ की शिक्षा दी जाती है। इसका अर्थ है कि ज्ञान प्राप्ति के लिए व्यक्ति को स्वयं ज्ञान के प्रकाश के रूप में परिवर्तित होने की कोशिश करनी चाहिए। भिक्षुओं ने कहा है कि बौद्ध धर्म सहित भारत का कोई भी धर्म के देवी-देवता को अपमानित करने की छूट नहीं देता। इस तरह के कार्य से देश और समाज में विद्वेष फैलता है जिसकी अनुमति नहीं दी जा सकती।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला

‘अरविंद केजरीवाल सरकार के एक मंत्री रहे राजेंद्र पाल गौतम ने गत पांच अक्तूबर को एक कार्यक्रम कराया था। दावा किया गया था कि इस कार्यक्रम में 10 हजार लोगों को बौद्ध धर्म की दीक्षा दिलाई गई। इस धर्मांतरण के कार्यक्रम में राजेंद्र पाल गौतम लोगों से हिंदू देवी-देवताओं विष्णु, भगवान शंकर, पार्वती और गणेश की पूजा न करने की शपथ दिलाते हुए देखे गए थे। विवाद बढ़ने पर राजेंद्र पाल गौतम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed