फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rajeev gandhi martyred day, people takes oaths for anti terrorism

आतंकवाद से लड़ने के लिए एनएसजी ने दिलाई शपथ

Sun, 21 May 2017 08:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 21 May 2017 08:26 PM IST
विज्ञापन
 rajeev gandhi martyred day, people takes oaths for anti terrorism
लोगों ने राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि।

क्या होंगे वो किसी के सगे, जो पैदा होते ही कसाई हैं, इसलिए  आतंकवाद और आतंकवादी को जड़ से खत्म करेंगे। ये बातें आतंकवाद विरोधी दिवस पर नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) की ओर से  रविवार को एंबिएंस मॉल में आयोजित  हर पल चौकस कार्यक्रम में वक्ताओं ने कही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंडलायुक्त डी सुरेश मौजूद रहे। उनके साथ एनएसजी के ब्रिगेडियर गौतम गांगुली, आईजी हेडक्वाटर प्रमोद पल्मीकर, आईजी ट्रेनिंग बीसी बक्शी, आईजी प्रोविसनल अभिषेक त्रिवेदी, पीआरओ राकेश कुमार भी पहुंचे थे। 

विज्ञापन


हर पल चौकस कार्यक्रम की शुरूआत सारे जहां से अच्छा गीत से हुई।  इसके बाद सीआरपीएफ बैंड ने तीन देशभक्ति गाने बजाएं जिससे वहां पर मौजूद लोगों में आतंकवाद के विरोध में जोश और उत्साह भर गया। सीआपीएफ बैंड का नेतृत्व बी झा कर रहे थे।  बैंड ने मेरे देश की धरती सोना उगले, उगले हीरे मोती और जरा आंख में भर लो पानी गीतों की धुनों को बजाया। कार्यक्रम के अंत में मौजूद लोगों को शपथ दिलाई गई। जिसमें कहा कि आतंकवाद  और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। देश के सभी वर्गों के साथ मिलकर शांति और सामाजिक सद्भाव कायम करेंगे। 
विज्ञापन


नाटक में दिखाया आतंकवाद का दंश 
दिल्ली की स्मितागु्रप के कलाकारों ने कार्यक्रम में नाटक प्रस्तुत किया। जिसमें उन्होंने आतंकवाद के दंश को जनता के सामने प्रस्तुत किया। कलाकारों ने पठानकोट हमला, भारत-पाकिस्तान बार्डर पर जवानों के सिर काटने और जम्मू-कश्मीर में हुए आंतकी हमलों की याद दिलाई। इसके बाद सर्जिकल स्ट्राइक को दिखाया,जिससे अहसास दिलाया कि भारत की फौज कमजोर नहीं बल्कि सबसे ताकतवर है। नाटक में आतंकी हमले के बाद की स्थिति को दिखाया। जिसमें टूटते रिश्ते, बिछड़ते मां-बाप और बच्चों को दशा को दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीदों  के परिजनों को किया सम्मानित
बीएसएफ के शहीद डीआईजी वेद सिंह अहलावत कि पत्नी शम्मी अहलावत, सहायक कमांडर राजेंद्र प्रसाद के भतीजे महावीर, कमांडो बलवीर के बेटे नितेश और कमांडो सुरेंद्र की पत्नी मुकेश को अंगवस्त्रम भेंटकर मंडलायुक्त डी सुरेश ने सम्मानित किया गया। 


फौज में जाना हो अनिवार्य
-शहीद डीआईजी वेद अहलावत की पत्नी शम्मी अहलावत ने कहा कि देश में नया कानून लागू होना चाहिए, जिसमें देश का नौजवान कम से कम पांच साल के लिए फौज में अपनी सेवा दे, ताकि नई पीढ़ी के नौजवानों में देश के लिए  देश भक्ति जागें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed