फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rajdhani Express crashed into the bull, the engine failure occurred

राजधानी एक्सप्रेस बछड़े से टकराई, इंजन हुआ फेल

Thu, 11 Dec 2014 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 11 Dec 2014 12:17 AM IST
विज्ञापन
Rajdhani Express crashed into the bull, the engine failure occurred

हजरत निजामुद्दीन से मुंबई सेंट्रल जा रही 12954 अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस असावटी स्टेशन से आगे एक बछड़े से टकरा गई। इससे इंजन फेल हो गया। गाड़ी को पलवल स्टेशन पर करीब एक घंटे तक रोकना पड़ा।

विज्ञापन


बल्लभगढ़ से दूसरा पावर पहुंचने के बाद ही गाड़ी को आगे के लिए रवाना किया जा सका। घटना मंगलवार शाम की है। ऐसे में दिल्ली से आगरा के बीच प्रस्तावित सेमी हाईस्पीड ट्रेन की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम 4.50 बजे अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस हजरत निजामुद्दीन से मुंबई सेंट्रल के लिए रवाना हुई। 5.16 बजे असावटी रेलवे स्टेशन से पार होते ही करीब एक किलोमीटर पलवल की ओर गाड़ी जैसे ही पहुंची कि अचानक एक बछड़ा रेलवे ट्रैक पर आ गया। ड्राइवर जब तक गाड़ी को संभाल पाता बछड़ा ट्रेन से टकरा गया। टकराने के  कारण इंजन में लगा कैटलगार्ड टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्राइवर जेपी सिंह ने गाड़ी रोककर पहले तो उसे ठीक करने की कोशिश की लेकिन काम नहीं बना। वह गाड़ी को धीरे-धीरे 05.43 बजे पलवल स्टेशन पर ले गए। वहां उच्चाधिकारियों को उसकी सूचना दी। इसके बाद बल्लभगढ़ स्टेशन से दूसरा पावर पलवल भेजा और उसे लगाकर शाम करीब 06.45 बजे गाड़ी को आगे के लिए रवाना किया गया।


हाईस्पीड ट्रेन की सुरक्षा पर सवाल

रेलवे दिल्ली से आगरा के बीच हाईस्पीड ट्रेन दौड़ाने की कोशिश में लगा है। इसके लिए करीब 17 करोड़ रुपये खर्च भी किए जा रहे हैं। लेकिन बड़ा सवाल ट्रेन की सुरक्षा को लेकर है। क्योंकि न्यू टाउन से लेकर पलवल और उसके आगे तक ट्रैक की सुरक्षा के लिए कोई प्रबंध नहीं है। कई स्थानों पर सुरक्षा दीवार तो बनाई जा रही है लेकिन असावटी और पलवल जैसे ग्रामीण स्टेशनों के पास ट्रैक की सुरक्षा के लिए कोई उपाय नहीं है। ऐसे में ट्रेनोें की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed