{"_id":"ee5b697d65e1987f6679ed786da4b537","slug":"rajbabbar-will-fight-from-ghaziabad-if-party-will-decide","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी कहेगी तो गाजियाबाद से लडूंगा चुनाव: राज बब्बर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी कहेगी तो गाजियाबाद से लडूंगा चुनाव: राज बब्बर
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 21 Feb 2014 12:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस सांसद राजबब्बर गाजियाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। क्लासिक क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आए राजबब्बर ने मीडिया से बातचीत में संकेत दिए कि वह यहां से चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक हैं।
विज्ञापन
सांसद राजबब्बर ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार मुझसे पूछा था कि आप क्या गाजियाबाद से चुनाव लड़ सकते हैं? तो मैंने हामी भर दी थी।
विज्ञापन
अब फैसला पार्टी को लेना है। पार्टी हाईकमान जैसा कहेगा, वैसा करेंगे। गाजियाबाद महत्वपूर्ण सीट है। इसलिए पार्टी भी सोच समझकर ही प्रत्याशी की घोषणा करेगी।
विज्ञापन
तेलंगाना के गठन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि तेलंगाना राज्य के गठन की लड़ाई 60 वर्षों से चली आ रही है। पहले तेलंगाना को अलग माना गया पर बाद में इसे आंध्रप्रदेश में शामिल कर लिया गया।
अब यदि कांग्रेस ने लोगों की भावना का ख्याल रखते हुए तेलंगाना को अलग राज्य के गठन की मंजूर दी है तो इसमें कोई हर्ज नहीं है।
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्यारों को छोड़े जाने के मुद्दे पर राजबब्बर ने कहा कि यह घिनौनी राजनीति है। जिस देश में पूर्व प्रधानमंत्री को न्याय नहीं मिलेगा तो आम आदमी कैसे न्याय की उम्मीद कर सकता है।