{"_id":"69e6376e7731bf47c6072653","slug":"rajat-became-the-champion-in-dangal-won-a-bike-and-cash-prize-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-133044-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दंगल में रजत बने चैंपियन, बाइक और नकद इनाम जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दंगल में रजत बने चैंपियन, बाइक और नकद इनाम जीता
विज्ञापन
-दंगल में देश के नामी अखाड़ों के साथ-साथ विदेशी पहलवानों ने भी भाग लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। यमुना विहार में स्वर्गीय पहलवान रामकिशन सूद की स्मृति में अंतरराष्ट्रीय गोल्ड कप दंगल का आयोजन किया गया। इसमें 300 से अधिक पहलवानों ने हिस्सा लिया। देर रात तक चले मुकाबलों में दर्शकों को रोमांचक कुश्ती देखने को मिली। इस दौरान फाइनल मुकाबला रजत और अमन के बीच हुआ। इसमें रजत ने शानदार जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। विजेता रजत को ढाई लाख रुपये नकद, होंडा मोटरसाइकिल और अन्य पुरस्कार दिए गए। उपविजेता अमन को डेढ़ लाख रुपये, जबकि तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाले पहलवानों को एक-एक लाख रुपये की राशि प्रदान की गई।
दंगल में देश के नामी अखाड़ों के साथ-साथ विदेशी पहलवानों ने भी भाग लिया। इनमें गुरु हनुमान अखाड़ा, दसघरा अखाड़ा, मास्टर चंदगीराम अखाड़ा, बद्री अखाड़ा और सोनू अखाड़ा प्रमुख रहे। साथ ही ईरान, जॉर्जिया, कजाकिस्तान और अजरबैजान से आए पहलवानों ने अपनी तकनीक और ताकत का शानदार प्रदर्शन किया। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए विशेष इंतजाम किए गए। भंडारे में करीब 1000 किलो देशी गाय के दूध की व्यवस्था भी की गई, जिससे आयोजन और भी आकर्षक बन गया।