फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rajasthan module case

गौरी मंदिर, बालाजी व गणेश मंदिर आतंकियों के निशाने पर

Sat, 29 Mar 2014 08:02 PM IST
Updated Sat, 29 Mar 2014 08:02 PM IST
विज्ञापन
 Rajasthan module case

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार राजस्थान मॉड्यूल के आतंकी दिल्ली विधानसभा चुनावों के दौरान ही तबाही का मंजर फैलाना चहाते थे, मगर चुनावों से पहले यासीन भटकल के पकड़े जाने से इनकी तैयारियों को काफी झटका लगा था।

विज्ञापन


यासीन भटकल के पकड़े जाने के बाद राजस्थान मॉडयूल के आतंकी इधर-उधर हो गए थे। कुछ समय गुजरने के बाद राजस्थान मॉड्यूल के आतंकियों ने बम धमाके करने के लिए तैयारियां करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


इंडियन मुजाहिद्दीन (आईएम) के राजस्थान मॉड्यूल के आतंकियों के निशाने पर उत्तर भारत के कई मंदिर थे। आतंकी विदेशियों के अलावा ज्यादातर मंदिरों में ही बम धमाका कर तबाही फैलाना चहाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जयपुर और जोधपुर में छिपे हैं आतंकी!

 Rajasthan module case

इंडियन मुजाहिद्दीन (आईएम) के राजस्थान मॉड्यूल के आतंकियों के निशाने पर उत्तर भारत के कई मंदिर थे। आतंकी विदेशियों के अलावा ज्यादातर मंदिरों में ही बम धमाका कर तबाही फैलाना चहाते थे। आतंकियों ने काफी मंदिरों की रैकी भी कर ली थी। कई जगहों पर तो आईएम का इंडिया चीफ तहसीन अख्तर उर्फ मोनू खुद रेकी करने गया था।

दिल्ली पुलिस के कब्जे से गिरफ्तार आतंकियों के कब्जे से करीब पांच पैन ड्राइव मिले हैं। बताया जा रहा है कि इन पैन ड्राइव में मंदिर के भारी संख्या में फोटो हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीमें जयपुर समेत राजस्थान में कई जगह दबिश दे रही हैं। बताया जा रहा है कि आईएम के और आतंकी जयपुर और जोधपुर में हो सकते हैं।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आतंकियों ने दिल्ली में चांदनी चौक में स्थित गौरी मंदिर की रैकी की थी। यहां से ये टेंपों में बैठकर आगरा गए थे।

पूरी दिल्ली में मचने वाली थी तबाही

 Rajasthan module case

बताया जा रहा है कि आईएम आकाओं ने उन्हें बस व ट्रेन से आगरा जाने के लिए मना किया था। आगरा से ये राजस्थान रोडवेज की बस से राजस्थान के महुआ केपास स्थित मेंहदीपुर बालाजी मंदिर मंदिर गए।

आतंकी तहसीन, मारूफ और वकार ने मेंहदीपुर बालाजी में खाना भी खाया था और मंदिर की रेकी की थी। यहां के बाद ये जयपुर चले गए थे। राजस्थान एटीएस केएक अधिकारी ने बताया कि आतंकियों ने जयपुर के गौरी मंदिर की भी रैकी की थी। यहां ये कई बार रैकी करने गए थे।

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार राजस्थान मॉड्यूल के आतंकी दंगों का बदला लेना चहाते थे। बदला लेने के लिए वह मंदिरों में बम धमाका करना चहाते थे। गौरतलब है कि भरतपुर के गंगा मंदिर की रेकी करने की बात भी पहले ही आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed