फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rajasthan dust engulfed Delhi index reaches 200

बदला मौसम का मिजाजः राजस्थान की धूल से घिरी दिल्ली, सूचकांक 200 तक पहुंचा

Mon, 18 May 2020 06:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 18 May 2020 06:22 AM IST
सार

राजस्थान से आने वाली हवाओं ने राजधानी की आबोहवा में धूल बिखेर दी है
ससे वायु गुणवत्ता सूचकांक औसत से खराब होने की सीमा पर पहुंच गया है 
रविवार को सूचकांक 200 पर रिकार्ड किया गया, जिसमें एक अंक की बढ़ोतरी हवा के स्तर को खराब करेगी

विज्ञापन
Rajasthan dust engulfed Delhi index reaches 200
दिल्ली-एनसीआर में चली धूलभरी आंधी - फोटो : amar ujala

विस्तार

लॉकडाउन-4 में प्रवेश करने से पहले ही दिल्ली-एनसीआर की हवा प्रदूषित हो गई है। राजस्थान से आने वाली हवाओं ने राजधानी की आबोहवा में धूल बिखेर दी है। इससे वायु गुणवत्ता सूचकांक औसत से खराब होने की सीमा पर पहुंच गया। 

विज्ञापन


रविवार को सूचकांक 200 पर रिकार्ड किया गया, जिसमें एक अंक की बढ़ोतरी हवा के स्तर को खराब करेगी। सफर का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों में राजस्थान से धूल का गुबार दिल्ली-एनसीआर पहुंचेगा। इससे इलाके की हवा खराब होने की आशंका जाहिर की जा रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


 सीपीसीबी की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते एक सप्ताह में दिल्ली-एनसीआर की हवा लगातार खराब हुई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 11 मई के 116 अंक से बढ़कर रविवार को 200 अंक पर पहुंच गया है। प्रदूषकों में बड़ी हिस्सेदारी धूल के महीन कणों पीएम10 की है। 


विशेषज्ञों का कहना है कि जिस तरह से बीते एक हफ्ते में दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधियां आई हैं, उसने धूल के कणों की मात्रा हवा में बढ़ाई है। इसका सीधा असर हवा की गुणवत्ता पर दिख भी रहा है। 

उधर, सफर का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों में राजस्थान की तरफ से धूल भरी हवाओं के दिल्ली-एनसीआर पहुंचने का अंदेशा है। इससे यहां की हवा में धूल के महीन कणों पीएम10 की मात्रा बढ़ेगी, और गुणवत्ता में खराबी आएगी। सफर के मुताबिक, हवा खराब करने की बड़ी वजह राजस्थान से दिल्ली पहुंचने वाली लंबी दूरी की हवाएं हैं। यह अपने साथ धूल के कणों को लेकर चल रही हैं। 

हफ्ते भर का वायु गुणवत्ता सूचकांक
तारीख   सूचकांक 
17 मई  200 
16 मई 179 
15 मई 123 
14 मई 149 
13 मई 150 
12 मई 125
11 मई 116 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed