फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   raja bhaiya's election railly in greater noida

राजा भइया के तीखे बोल, एक तीर से कई निशाने

Tue, 08 Apr 2014 02:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/ अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Tue, 08 Apr 2014 02:11 AM IST
विज्ञापन
raja bhaiya's election railly in greater noida

समाजवादी वार्टी के कद्दावर नेता और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) ने कहा कि जिस सियासी दल के प्रत्याशी ने चुनाव के दौरान दल बदलने का कार्य किया है, उसने बिरादरी का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि प्रमोशन में आरक्षण नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन


सोमवार को जेवर में सपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह भाटी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए राजा भैया ने कहा कि टिकट मिलने के बाद एक दल के प्रत्याशी ने जिस तरह दल बदला है, वह अच्छा नहीं है और इससे राजनीतिज्ञों की साख गिरी है। राजनीतिक पार्टी के लिए भी यह सम्मानजनक नहीं है।
विज्ञापन

मायावती पर साधा निशाना

raja bhaiya's election railly in greater noida

उन्होंने पिछली मायावती सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि बसपा के शासन में स्वाभिमानी लोगों का कितना उत्पीड़न हुआ है, यह किसी से छुपा नहीं है। लेकिन बुजुर्गों के आशीर्वाद और मां-बहनों की दुआ से वे सबका मुकाबला करते रहे।

राजा भैया ने कहा कि प्रमोशन में आरक्षण दिया जाना सही नहीं है। पढ़ाई में आरक्षण तो ठीक है, नौकरी में भी चलेगा। लेकिन प्रमोशन में भी आरक्षण होने से मुस्लिम, पिछड़े और सवर्णों के साथ अन्याय होगा।

इसका विरोध सिर्फ सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने किया। सपा सरकार विकास का कार्य कर रही है। छात्र, किसान और हर वर्ग के लोगों के लिए काम किया जा रहा है।

बीजेपी में जाने से घिरे तोमर

raja bhaiya's election railly in greater noida

सभा में पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह सिसौदिया ने कहा कि रमेश चंद तोमर ने कांग्रेस छोड़कर ठाकुर बिरादरी का सौदा करने का काम किया है। नरेंद्र सिंह भाटी ने कहा कि उन्होंने हमेशा क्षेत्र की सेवा की है। उनके प्रतिद्वंद्वियों को तो क्षेत्र की समस्याओं के बारे में पता तक नहीं है।

सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष फकीरचंद नागर ने की। कार्यक्रम में छर्रा के विधायक राकेश सिंह, सुनील सिंह, मुन्ना सिंह, मधु सिंह, रामदेव रावल, डॉ. इंद्रपाल सिंह छौंकर, पूरन सिंह, राजीव गर्ग, श्याम सिंह भाटी, ब्रजपाल राठी, श्रीनिवास आर्य आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed