फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Raja Bhaiya Divorce Case Wife Bhanvi Singh refused to divorce MLA Raj Bhaiya

Raja Bhaiya Case: राजा भैया और भानवी सिंह तलाक मामले में नया मोड़, कोर्ट में दिया यह तर्क, अब नहीं होंगे अलग!

Tue, 29 Aug 2023 10:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 29 Aug 2023 10:36 AM IST
सार

जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और भानवी की अब राहें जुदा नहीं होंगी। कोर्ट में पत्नी भानवी सिंह ने तलाक देने से इनकार कर दिया। भानवी सिंह ने पहली बार अपने रिश्तों को लेकर प्रतिक्रिया दी है। कोर्ट के समक्ष भानवी ने अपना जवाब दाखिल करते हुए कहा कि वह राजा भैया की प्रताड़ना के चलते ही उनसे अलग रह रही हैं। 

विज्ञापन
Raja Bhaiya Divorce Case Wife Bhanvi Singh refused to divorce MLA Raj Bhaiya
Raja Bhaiya Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के चर्चित नेता और कुंडा से विधायक राजा भैया उर्फ रघुराज प्रताप सिंह को पत्नी भानवी सिंह ने तलाक देने से इनकार कर दिया। उन्होंने अदालत ने पेश अपने जवाब में यह तर्क दिया है। राजा भैया ने पत्नी भानवी सिंह से तलाक लेने के लिए दिल्ली के साकेत कोर्ट में अर्जी दाखिल की हुई है। इस पर सुनवाई भी चल रही है। 
विज्ञापन


भानवी सिंह ने पहली बार अपने रिश्तों को लेकर प्रतिक्रिया दी है। साकेत अदालत स्थित पारिवारिक न्यायालय की न्यायाधीश शुनाली गुप्ता की कोर्ट के समक्ष भानवी ने अपना जवाब दाखिल करते हुए कहा कि वह राजा भैया की प्रताड़ना के चलते ही उनसे अलग रह रही हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने जवाब में राजा भैया पर मारपीट का भी आरोप लगाया है। भानवी ने अपने जवाब में राजा भैया द्वारा तलाक के लिए लगाए गए आरोपों को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि केवल तलाक लेने के लिए झूठे आरोप लगाए गए हैं और वह तलाक का विरोध कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक पर मारपीट करने का आरोप भी लगाया
अदालत ने हाल ही में उन्हें अपन पक्ष रखने का निर्देश देते हुए सुनवाई 17 अक्तूबर तय कर रखी है। इससे पहले भानवी सिंह ने दावा किया था कि राजा भैया ने उनके साथ मारपीट की और धमकाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि सितंबर 2020 से ही राजा भैया ने उन्हें घर में आने से मना कर रखा है।

आपको बता दें कि राजा भैया ने अपनी पत्नी से तलाक के लिए 2022 में याचिका दायर की थी। उन्होंने क्रूरता और परित्याग के आधार पर तलाक मांगा था। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी ने ससुराल का घर छोड़ दिया है और वापस आने से इन्कार कर रही हैं।

राजा भैया और भानवी की 1995 में शादी हुई थी। उनकी चार संतान हैं। कुछ वर्षों से दोनों के रिश्तों में खटास आना शुरू हो गई थी। इस बीच भानवी सिंह राजा भैया से अलग होकर अपने दिल्ली स्थित आवास पर रहने लगी हैं।

28 साल पहले हुई थी शादी
राजा भैया और भानवी की शादी 17 फरवरी 1995 में हुई थी। उस समय राजा भैया की उम्र 25 साल थी, भानवी 20 साल की थीं। अब दोनों की शादी को 28 साल हो चुके हैं। राजा भैया और भानवी सिंह के दो बेटी और दो बेटे हैं।

 

तीसरे नंबर की बहन है भानवी
भानवी का जन्म 10 जुलाई 1974 में बस्ती राजघराने में हुआ था। उनके पिता बस्ती राजा के छोटे बेटे कुंवर रवि प्रताप सिंह हैं। रवि प्रताप सिंह की चार बेटियां हैं। इनमें भानवी तीसरे नंबर की बेटी हैं। भानवी की शुरुआती पढ़ाई बस्ती से हुई। बाद में लखनऊ में शिक्षा हासिल की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed