राज बब्बर को 1 और झटका, भाभी ने ज्वाइन की सपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा सेक्टर-15ए निवासी और गाजियाबाद से कांग्रेस प्रत्याशी मशहूर सिने अभिनेता राज बब्बर के भाई विनोद की पत्नी बलजीत शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गईं।
अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि पार्टी अगर निर्देश देगी तो राज बब्बर के खिलाफ प्रचार भी करेंगी। एक सादे समारोह में प्रदेश सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संदीप बंसल ने कई व्यापारियों को भी सपा में शामिल कराया।
बलजीत ने कहा कि अगर पार्टी आगे कभी मौका देगी तो वे राज बब्बर के खिलाफ मैदान में उतरने के लिए भी तैयार हैं। इस दौरान संदीप बंसल ने दावा किया कि व्यापारियों के लिए केवल सपा ने ही कार्य किया। एफडीआई मुद्दे का विरोध कर सपा हमेशा व्यापारियों के साथ रही।
उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में मोदी नहीं सपा की लहर है। इस अवसर पर भाजपा से आए चिरंजीव महाजन को उद्योग व्यापार मंडल का उपाध्यक्ष बनाया गया। साथ ही सेक्टर-19 के उपाध्यक्ष अनीस अहमद और अन्य लोगों को भी पार्टी में शामिल कराया गया।