फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Raising Voice against DU Professor due to his Controversial Post on Facebook

DU प्रोफेसर के खिलाफ विवादित पोस्ट करने पर कार्रवाई की उठी मांग, रिपोर्ट दर्ज कराने को दी तहरीर 

Sun, 24 Sep 2017 07:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 24 Sep 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
Raising Voice against DU Professor due to his Controversial Post on Facebook
demo
दिल्ली विवि के एक प्रोफेसर द्वारा फेसबुक पर धर्म पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला तूल पकड़ गया है। मामले में पावन चिंतन धारा आश्रम के मीडिया प्रभारी ने प्रोफेसर के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। उधर, हिंदू संगठनों ने प्रोफेसर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।  
विज्ञापन


डीयू के एक सहायक प्रोफेसर ने शुक्रवार शाम फेसबुक पर धर्म पर अभद्र टिप्पणी की थी। मामला तूल पकड़ने पर लगा प्रोफेसर ने अपने फेसबुक एकाउंट से विवादित पोस्ट हटा दी थी।
विज्ञापन


अध्यात्मिक गुरु पवन सिन्हा के हिसाली रोड स्थित पावन चिंतन धारा आश्रम की ओर से शनिवार रात प्रोफेसर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तहरीर दी गई।
 

Raising Voice against DU Professor due to his Controversial Post on Facebook
demo
पवन सिन्हा ने कहा कि यह केवल एक ट्वीट न होकर धार्मिक भावनाओं को भड़काने की एक साजिश हो सकती है। क्योंकि प्रोफेसर ने इस कमेंट के लिए नवरात्र का ही समय चुना है।

जबकि बंगाल में भी दुर्गा पूजा उत्सव को लेकर विवाद की स्थिति बनी है। मामले में देश के सात थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। उधर, हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र त्यागी, अमित त्यागी ने प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

एसओ रनवीर सिंह यादव का कहना है कि पावन चिंतन धारा आश्रम की ओर से तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed