फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Raised hands to pray for peace, pray for harmony sought

अमन की दुआ को उठे हाथ, मांगी सौहार्द की दुआ

Mon, 06 Oct 2014 11:20 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 06 Oct 2014 11:20 PM IST
विज्ञापन
Raised hands to pray for peace, pray for harmony sought

खुदा की राह में कुर्बानी के प्रतीक बकरीद पर सोमवार को शहर के कई इलाकों में ईद-उल-जुहा की नमाज अदा की गई। मस्जिदों और ईदगाहों में भारी संख्या में लोगों ने देश में तरक्की, भाईचारा, शांति और सौहार्द की दुआ मांगी।

विज्ञापन


ईद उल जुहा की पहली नमाज पीरवाला मदरसा में कराई गई। इसके बाद दिल्ली गेट बड़ी मस्जिद में नमाज पढ़ी गई। मसूरी के मेहमुदुल मदारिस में और कैला मदरसे वाली मस्जिद में भी नमाज अदा कराई गई।
विज्ञापन


नमाजियों ने अल्लाह की राह में अपनी बुराइयों, दिलों की नफरतों और आपसी ईर्ष्या द्वेष को कुर्बान करने की बात कही।
इस्लाम नगर स्थित ईदगाह पर एडीएम सिटी रक्षपाल सिंह, एसपी सिटी शिवहरि मीणा, विधायक सुरेश बंसल और पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार मुन्नी समेत कई अधिकारी और नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान डीएम विमल कुमार शर्मा और एसएसपी धर्मेंद्र सिंह शहर भर के दौरे पर रहे। दोनों अधिकारियों ने मुरादनगर, लोनी, साहिबाबाद और गाजियाबाद में ईद के दौरान की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

चाकचौबंद रही सुरक्षा
बकरीद के चलते पुलिस ने जिले भर में सुरक्षा के कडे़ इंतजाम किए थे। सिविल ड्रेस में भी एसएसपी ने 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को विभिन्न जगहों पर मुस्तैद किया था। कोई भी असामाजिक तत्व रंग में भंग न डाल दे, इसके लिए खुफिया विभाग भी पल-पल की रिपोर्ट ले रहा था।

जीटी रोड और मेरठ रोड पर हुआ रूट डायवर्ट

ईद की नमाज के दौरान जीटी रोड पर दो जगह पुलिस ने रूट डायवर्ट किया। इस दौरान हलके वाहनों को एक ही ओर के मार्ग से निकाला गया। एनएच-58 पर सिहानी चुंगी के पास नमाज के दौरान ट्रैफिक को करीब एक घंटे के लिए डायवर्ट किया गया।


पुलिस की इस डायवर्जन व्यवस्था से कुछ जाम भी लगा, मगर जल्द ही सभी प्वाइंट पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई। सुबह सात बजे से 11 बजे तक डायवर्जन लागू रहा। भाटिया मोड के पास जीटी रोड को वन वे कर दिया गया। एक ओर के मार्ग से ही हलके वाहनों को निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed