{"_id":"209dee3b5f6f3e61bf89488d6a223b92","slug":"raining-in-ncr-tommorow","type":"story","status":"publish","title_hn":"NCR में कल होगी बारिश!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NCR में कल होगी बारिश!
अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 16 Jan 2014 09:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार शाम से ही बादलों के छाने के बाद बदले मौसम ने बुधवार को पूरे दिन शहरवासियों को धूप के लिए तरसाया।
विज्ञापन
सुबह से ही ठंडी हवा ने गलन बढ़ा दी, जिससे लोगों की कंपकंपी छूट गई। सर्दी से निजात पाने के लिए लोगों को कई जगह अलाव जलाते देखा गया। वहीं शुक्रवार शाम से शनिवार दोपहर तक हल्की बारिश से ठंड बढ़ने की संभावना है।
राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार बृहस्पतिवार तड़के घना कोहरा पड़ सकता है। इस दौरान चार से छह बजे तक दृश्यता 50 मीटर, जबकि छह से साढ़े आठ बजे तक 200 से 500 मीटर तक रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते बादल छाएंगे और शुक्रवार शाम कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, जो शनिवार दोपहर तक हो सकती है।
हल्की फुहारों के पड़ने से पारा लुढ़केगा और ठंडक बढ़ेगी। बुधवार को पूरे दिन धूप के दर्शन दुर्लभ हो गए। इस दौरान न्यूनतम तापमान 10.2 और अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन