फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rain lashes the parts of Delhi NCR strom weather forecast latest update minimum and maximum temperature

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर बदला मौसम, कई इलाकों में चली धूलभरी आंधी

Sun, 03 May 2020 08:12 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 03 May 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
Rain lashes the parts of Delhi NCR strom weather forecast latest update minimum and maximum temperature
दिल्ली में बदला मौसम - फोटो : amar ujala

दिल्ली-एनसीआर में रविवार शाम को एक बार फिर मौसम ने करवट ली। सुबह हुई बारिश के बाद शाम को अचानक कई इलाकों में धूलभरी आंधी चलने लगी।

विज्ञापन


रविवार को कई बार मौसम ने करवट ली, सुबह बारिश के बाद शाम को फिर आंधी चली। हालांकि मौसम से बदलाव में लोगों को राहत मिली। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई थी। बारिश के कारण पूरे दिन तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मालूम हो कि मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया था कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में तीन से छह मई के बीच हल्की बारिश होगी, जबकि कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव सात मई तक जारी रहेगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश में इस दौरान बारिश होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगामी चार दिनों के दौरान तापमान में भी कमी आने की उम्मीद है। दिल्ली में जहां पारा धीरे-धीरे बढ़ रहा है, वहीं अगले चार दिनों तक अधिकतम तापमान 35-37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।


शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि आम तौर पर इस महीने के सामान्य तापमान से कम है। वहीं वायु गुणवत्ता भी शनिवार को 112 थी, जो सामान्य की श्रेणी में आती है। 

क्या है पश्चिमी विक्षोभ?
पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवाती तूफान है, जो भूमध्य सागर में उत्पन्न होता है और पूरे मध्य एशिया की यात्रा करता है। जब यह हिमालय के संपर्क में आता है तो यह मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ी इलाकों में भी बारिश लाता है। यह आमतौर पर सर्दियों के मौसम में होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed