फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rain lashes parts of Delhi ncr

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली राहत

Fri, 05 Jul 2019 12:39 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 05 Jul 2019 12:39 PM IST
विज्ञापन
Rain lashes parts of Delhi ncr
फाइल फोटो
दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश से मौसम सुहावना हो गया है, साथ ही भीषण गर्मी से राहत मिली है। कई इलाकों में तेज बारिश की वजह से पानी भर गया। 
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह से ही काले बादले छाए हुए थे। इससे पहले मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों को गुरुवार को बारिश की बूंदों ने भीषण गर्मी से राहत दी। हालांकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 38.6 व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 31.6 डिग्री दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


दोपहर बाद कुछ इलाकों में बारिश हुई जबकि कुछ इलाके बारिश का इंतजार करते ही रह गए। दिल्ली में शाम साढ़े पांच बजे तक 0.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग का मानना है कि शुक्रवार या शनिवार तक मानसून दस्तक दे सकता है, लेकिन झमाझम बारिश की संभावना कम है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बृहस्पतिवार को आसमान में बादल छाए रहे। सुबह धूप व बादलों की लुकाछिपी चलती रही, लेकिन 11 बजे के बाद घने बादल छाने के साथ ही ठंडी हवाएं भी चली। 

कुछ देर बाद कुछ इलाकों में रिमझिम बारिश हुई तो कुछ इलाकों में फुहारें भी नहीं पड़ी।  अधिकतम आर्द्रता 85 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि हल्की बारिश का यह दौर आठ जुलाई तक रहेगा। 

इससे उमस बढ़ेगी। विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली एनसीआर में मानसून के आगे बढ़ने की स्थितियां बन रही हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed