एनसीआर: दोपहर बाद झमाझम हुई राहत की बारिश, गिरा पारा
-12-13 जुलाई को एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत के ज्यादातर केन्द्रों पर होगी बारिश, कुछ जगह भारी बारिश
-12-13 जुलाई को एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत के ज्यादातर केन्द्रों पर होगी बारिश, कुछ जगह भारी बारिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह तो तेज धूप निकली लेकिन दोपहर होते-होते आसमान में बादल घिरने लगे और कुछ ही देर में तेज बारिश होने लगी। इससे पहले सोमवार को तेज धूप निकली जिससे तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री तक ऊपर रहा। हवा में नमी भी अधिक रही जिसकी वजह से पसीने ने परेशानी बढ़ाई।
मौसम वैज्ञानिकों ने मंगलवार दोपहर बाद से राहत की बारिश की भविष्यवाणी दिल्ली-एनसीआर के लिए की थी। बारिश की वजह से अधिकतम तापमान 12-13 जुलाई को दिल्ली में 32-33 डिग्री रहने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिकों ने जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के बचे हुए हिस्से, हरियाणा और पंजाब के कुछ भाग में अगले दो-तीन दिन के दौरान दक्षिण पश्चिम मानसून पहुंचने की भविष्यवाणी भी की है।
इस बीच 12-13 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ पूरे उत्तर पश्चिम भारत में कई जगह तेज बारिश की भविष्यवाणी मौसम वैज्ञानिकों ने की है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री ऊपर 30 डिग्री दर्ज किया गया।
दिल्ली 10 जुलाई का मौसम
साथ में पंजाब में ज्यादातर जगह, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ में कुछ जगह सामान्य से 3-5 डिग्री तक ऊपर दर्ज किया गया हालांकि पूर्वी यूपी में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा।
दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री ऊपर 38 डिग्री रहा। हवा में नमी की मात्रा 44 से 74 फीसदी के बीच रही। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 12-13 जुलाई को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, यूपी और पंजाब में करीब-करीब सभी केन्द्रों पर बारिश होगी। हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ में 50-75 फीसदी केन्द्रों पर बारिश होगी। इस दौरान उत्तर पश्चिम भारत में कुछ केन्द्रों पर भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है।
दिल्ली 10 जुलाई का मौसम
अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री
न्यूनतम तापमान 30.0 डिग्री
11 जुलाई को सूर्यास्त 7:22 बजे
12 जुलाई को सूर्योदय 5:32 बजे