फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rain in ncr from monday

सोमवार से दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश

Sat, 04 Jul 2015 08:29 AM IST
Updated Sat, 04 Jul 2015 08:29 AM IST
विज्ञापन
rain in ncr from monday

गर्मी झेल रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। रविवार से उत्तराखंड और पूर्वी यूपी में भारी बारिश होगी। फिर सोमवार से इनके साथ साथ जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व पश्चिम यूपी में कुछ जगह 124 मिमी तक बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, रविवार को एनसीआर में आंधी आएगी तो सोमवार से हल्की बारिश होगी। इसके बाद अगले चार-पांच दिन तक यूं ही चलेगा। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और यूपी के कुछ इलाकों में भारी बारिश के बाद एनसीआर में हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आएगी। अभी 40 डिग्री के आसपास चल रहा अधिकतम तापमान 9 जुलाई तक 33-34 डिग्री के आसपास आ जाएगा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, यूं तो मानसून 26 जून को पूरा देश कवर कर चुका है, लेकिन अभी मानसून टर्फ फिरोजपुर, करनाल, बरेली और गोरखपुर के पास है। अभी कुछ जगह बारिश हो भी रही है तो छिटपुट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 से 7 जुलाई के बीच होगी भारी बारिश

rain in ncr from monday

यह अब बढ़ेगी। पूर्वी यूपी के 56-100 फीसदी हिस्सों में 5-7 जुलाई के बीच भारी बारिश होगी। एनसीआर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सबसे ऊपर दिल्ली के पालम केन्द्र पर 41.6 डिग्री दर्ज किया गया।


इसके अलावा सफदरजंग केन्द्र पर सामान्य से 4 डिग्री ऊपर 39.8 डिग्री, फरीदाबाद में 38.6 व नोएडा में 39 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने इस साल उत्तर-पश्चिम भारत में सबसे कम बारिश की भविष्यवाणी की है। पांच दिन पूर्व तक उत्तर पश्चिम भारत में बारिश सामान्य से 25 फीसदी अधिक थी जो धीरे-धीरे घट रही है।

शुक्रवार सुबह तक देशभर में जहां बारिश सामान्य से 7 फीसदी अधिक हुई थी तो उत्तर पश्चिम भारत में सामान्य से 17 फीसदी अधिक हुई। हालांकि पूर्वी यूपी में 21 फीसदी, पश्चिम यूपी में 4 फीसदी, हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली में 23 फीसदी, पंजाब में 16 और हिमाचल में 18 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। अधिक बारिश जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड व राजस्थान में दर्ज हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed