फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rain in many areas of Delhi

दिल्ली के कई इलाकों में हुई बारिश से मौसम खुशगवार, तापमान में आई गिरावट

Sat, 03 Aug 2019 11:03 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 03 Aug 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Rain in many areas of Delhi
फाइल फोटो
दिल्ली में कुछ इलाकों में शनिवार को भी बारिश होने से मौसम काफी खुशगवार हो गया। दरका, धौला कुआं, रोहिणी, नजफगढ़, पीतमपुरा, मॉडल टाउन, अशोक विहार, आजादपुर इलाकों में कुछ देर काफी तेज बारिश हुई। इस कारण कई जगहों पर जलभराव हो गया। 
विज्ञापन


मौसम विभाग का मानना है कि रविवार को बारिश के आसार कम है पर सोमवार व मंगलवार को तेज बारिश की संभावना है। हालांकि नई दिल्ली के इलाके बारिश को तरसते ही रह गए। 
विज्ञापन


थोड़ी सी बारिश से ही शनिवार को तापमान में कमी आ गई। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 32.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में शाम साढ़े पांच बजे तक 0.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि पालम में शाम साढ़े पांच बजे तक 12.8 मिमी, रिज में 7.6 मिमी व आयानगर में 10.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। पांच और छह अगस्त को मानसून का सिस्टम दिल्ली में सक्रिय रहने की संभावना है। 

पूर्वानुमान: बादल छाए रहेंगे हल्की बारिश की संभावना

अधिकतम तापमान: 32.9 डिग्री सेल्सियस
न्यूूनतम तापमान: 27.4 डिग्री सेल्सियस
04 अगस्त को सूर्यास्त: शाम 7 बजकर 10 मिनट
05 अगस्त को सूर्योदय: सुबह 5 बजकर 45 मिनट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed