{"_id":"5c984be5bdec22141e223290","slug":"rain-in-lashes-delhi-ncr-and-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश, आज तेज हवाएं चलने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश, आज तेज हवाएं चलने की आशंका
Mon, 25 Mar 2019 09:02 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 25 Mar 2019 09:02 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश हो रही है। बारिश ने एक बार फिर से सर्दी का एहसास करा दिया है। मौसम विभाग ने हल्की बारिश की चेतावनी जारी की थी।
मौसम विभाग के अनुसार, 25 या 26 मार्च को शहर में एक बार फिर बारिश के आसार बन रहे हैं। एक नया पश्चिमी विक्षोभ शहर के ऊपर से गुजरने वाला है। विक्षोभ 25 मार्च को शहर में प्रवेश करेगा।
इससे तेज हवाएं चल सकती हैं। तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। बारिश के चलते शहर के मौसम में बार-बार परिवर्तन देखे जा सकते हैं। मंगलवार के बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी के आसार हैं,
विज्ञापन
गर्मी ने दी दस्तक, इस हफ्ते तापमान 35 डिग्री पार
वहीं राजधानी में अब गर्मी ने दस्तक दे दी है। आलम यह है कि पिछले सप्ताह में दिल्ली के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज हो रही है और अगले सप्ताह दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, लिहाजा लोगों को जल्द ही गर्मी के प्रकोप का सामना भी करना पड़ेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इस बीच सुबह और शाम के बीच हल्की ठंडक रही, लेकिन लोगों को गर्मी का एहसास हुआ।
पिछले करीब दो सप्ताह में दिल्ली का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 32 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में दिल्ली एनसीआर के तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज होगी।